{"_id":"6523f36e3d1e44c5550986df","slug":"4269-children-and-1117-pregnant-women-were-not-vaccinated-baghpat-news-c-28-1-smrt1012-6046-2023-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: 4269 बच्चों और 1117 गर्भवती महिलाओं का नहीं हुआ टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: 4269 बच्चों और 1117 गर्भवती महिलाओं का नहीं हुआ टीकाकरण
विज्ञापन
-अब मिशन इंद्रधनुष के तीसरे चरण में कराया जाएगा सभी का टीकाकरण
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को मिशन इंद्रधनुष 5.0 के तहत जिले में टीकाकरण का तीसरा चरण शुरू किया। इस चरण में एक से पांच साल तक के 4269 बच्चों और 1117 गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण कराया जाएगा। इनका अभी तक टीकाकरण नहीं हुआ था।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीकाकरण से छूटे जिले में एक से पांच वर्ष तक के बच्चे और गर्भवती महिलाओं का सर्वे कराया गया था। सर्वे में एक से पांच साल तक के 4269 बच्चे और 1117 गर्भवती महिलाएं मिली थीं। अब इन छूटे बच्चे और गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण पूरा कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिशन इंद्रधनुष 5.0 के तीसरे चरण की शुरुआत की गई है। इस चरण में नौ अक्तूबर से 15 अक्तूबर तक टीकाकरण से छूटे बच्चों का टीकाकरण पूर्ण कराया जाएगा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी एसीएमओ डॉ़ दीपा सिंह ने बताया कि छूटे बच्चे और गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण पूरा कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जन्म से लेकर पांच वर्ष तक के बच्चों को बीसीजी, पेंटा वायलेट, हेपेटाइटस बी, रोटा, पेंटावैलेंट-1 और दो, विटामिन ए, डीपीटी-2 और बूस्टर, टीडी और टीडी बूस्टर का टीका लगाया जाता है।