फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   4200 corona warriors of the district will get booster dose

जनपद के 4200 कोरोना योद्धाओं को लगेगी बूस्टर डोज

Tue, 28 Dec 2021 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
4200 corona warriors of the district will get booster dose
केन्द्र सरकार की घोषणा के बाद तैयारियां में जुटा स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन

दस जनवरी से शुरू होगा बूस्टर डोज लगाने का काम
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर से बचाने के लिए बागपत जनपद के अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों और स्वास्थ्यकर्मियों को प्रोटेक्शन डोज (बूस्टर डोज) लगाई जाएगी। केन्द्र सरकार की घोषणा के बाद स्वास्थ्य विभाग भी तैयारियों में जुट गया है। बूस्टर डोज लगाने का काम दस जनवरी से शुरू होगा।
बागपत जनपद में आठ सीएचसी, 23 पीएचसी और एक जिला अस्पताल में लगभग 4200 स्वास्थ्य कर्मी है। इन सभी को कोविड-19 वैक्सीन की पहली और दूसरी दोनों डोज सबसे पहले लगाई जा चुकी है। कोरोना की तीसरी लहर (ओमिक्रॉन) से बचाने के लिए इन्हें प्रोटेक्शन डोज (बूस्टर डोज) भी सबसे पहले ही लगाई जाएगी। आगामी दस जनवरी से प्रोटेक्शन डोज लगाए जाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। स्थानीय स्तर पर इसकी हर संभव तैयारियां की जा रही है। ।
विज्ञापन

15 से 18 वर्ष के किशोर और युवाओं का भी वैक्सीनेशन
15 से 18 वर्ष की आयु के किशोर और युवाओं का अभी टीकाकरण नहीं हो पाया है। इसी बीच संक्रमण की तीसरी लहर ने भी दस्तक दे दी है। लिहाजा तीन जनवरी से इन्हें भी वैक्सीन लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुजुर्गों को भी लगेगी बूस्टर डोज
संक्रमण की तीसरी लहर से बुजुर्गों को बचाने की भी पूरी तैयारी है। शासन के निर्देशानुसार 60 वर्ष से ऊपर की आयु के ऐसे सभी लोगों को बूस्टर डोज लगाई जाएगी, जो गंभीर बीमारियों से पहले से पीड़ित हैं। हालांकि उन्हें बूस्टर डोज डॉक्टर की सलाह पर ही दी जाएगी। बिना डॉक्टर की सलाह के डोज दिया जाना संभव नहीं हो सकेगा।

बूस्टर डोज को ही शासन ने प्रोटेक्शन डोज का नाम दिया है। आगामी दस जनवरी से अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों और स्वास्थ्य कमियों को बूस्टर डोज लगाई जाएगी। - डॉ. विजय कुमार, सीएचसी अधीक्षक बड़ौत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed