फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   450 कृषकों को मिलेगा फसल ऋण मोचन योजना का लाभ

450 कृषकों को मिलेगा फसल ऋण मोचन योजना का लाभ

Fri, 01 Mar 2019 12:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
450 कृषकों को मिलेगा फसल ऋण मोचन योजना का लाभ
बागपत। बैंक और राजस्व विभाग ने 450 किसानों को फसल ऋण मोचन योजना के तहत सत्यापन कर कृषि विभाग को अपनी रिपोर्ट भेज दी। विभाग की ओर से सूची शासन को भेजी। शासन से ही पात्र घोषित किया जाएगा। इसके बाद लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

सूबे की सरकार ने एक लाख तक कर्जदार कृषकों के लिए फसल ऋण मोचन योजना संचालित की। इसके बाद उनका कर्ज माफ किया। जिले में जहां करीब 24 हजार कृषकों को योजना का लाभ मिला। प्रदेश सरकार ने दोबारा से ऐसे किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए हेल्प डेस्क के माध्यम से आवेदन लिए जो वंचित रह गए थे। जनवरी माह में 1461 कृषकों ने इसके लिए आवेदन किया। इसमें जांच करने पर 1011 कृषक इसमें अपात्र और दोबारा आवेदन करने वाले मिले । जिसको बैंक ने अपात्र घोषित किया। बचे 450 कृषकों की जांच के लिए बैंक और राजस्व विभाग ने सत्यापन कर पात्र मान कृषि विभाग को इसकी सूची उपलब्ध कराई। जिला कृषि अधिकारी डॉ. सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि लगभग 450 कृषक राजस्व और बैंक ने पात्र माना है। अब शासन स्तर से इसकी जांच होगी। इसमें पात्र किसानों का चयन शासन स्तर से होगा। जिला स्तर से सभी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed