{"_id":"5c4f5ba2bdec2211ac1ae699","slug":"41548704674-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी पेंशन के विरोध में शिक्षकों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी पेंशन के विरोध में शिक्षकों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने कलक्ट्रेट में पुरानी पेंशन को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि सरकारी कर्मचारियों के बुढ़ापा का सहारा पेंशन होती है, लेकिन सरकार ने इसे बंद कर दिया है। एनपीएस का शिक्षक विरोध करते हैं। फरवरी को बड़ौत तहसील मुख्यालय पर गिरफ्तारी दी जाएगी। जल्द मांग पूरी नहीं होगी तो 18 फरवरी को जेल भरो आंदोलन प्रदेश स्तर पर चलाया जाएगा। सर्वोच्च अदालत ने भी इसे कर्मचारी हित में बताया है। इसके लिए शिक्षकों की ओर से जेल भरो आंदोलन चलाया जा रहा है। जिलाध्यक्ष नवनीत चौधरी, जिला मंत्री राजीव कुमार, ब्लॉक अध्यक्ष अतुल आत्रेय, दिलबाग चौधरी, मनोज तोमर, दीपमाला, पुष्पलता, अंजू रानी, सुधि, डॉ. पदम सिंह, धर्मेंद्र तोमर, योगेंद्र, वरूण शर्मा, प्रदीप कुमार, परवेज आलम, सुनील, राजीव जैन, युद्धवीर सिंह, अश्वनी कुमार, सुभाष शर्मा, पुष्पलता, अंजू रानी, कांता देवी, नीलम, किरण कुमार, देवेंद्री मौजूद रही।
विज्ञापन