फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   मतदाताओं को करें जागरूक : डीएम

मतदाताओं को करें जागरूक : डीएम

Fri, 18 Jan 2019 01:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jan 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
मतदाताओं को करें जागरूक :  डीएम
बागपत। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारी और स्कूलों के प्रधानाचार्य, शिक्षकों की बैठक ली। उन्होंने बताया कि 25 जनवरी को मतदाता दिवस मनाया जाएगा।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि लोकसभा चुनाव नजदीक है। चुनाव में मतदान प्रतिशत 2014 की अपेक्षा बढ़ना चाहिए। इस चुनाव में 80 प्रतिशत तक मतदान होना चाहिए। इसके लिए स्कूल, विद्यालय और कॉलेजों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम निरंतर चलते रहने चाहिए। स्लोगन, वोटर प्रतियोगिता, प्रभात फेरी जागरूकता संबंधित कार्यक्रम अधिक से अधिक कराए जाएं। 25 जनवरी को मतदाता दिवस के संबंध में संबंधित अधिकारियों को उनके कार्यों से संबंधित जिम्मेदारियां दी। उन्होंने कहा कि जिम्मेदारियों को अच्छे से निर्वहन करें और नव मतदाता दिवस को सफल बनाएं। सीडीओ पीसी जायसवाल, सीएमओ डॉ. सुषमा चंद्रा, एसडीएम खेकड़ा पुलकित गर्ग, कलक्ट्रेट प्रभारी गुलशन कुमार, एसडीएम बागपत विवेक कुमार यादव सहित अन्य अधिकारी और शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed