फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   कबड्डी की विजेता टीम का अभिनंदन

कबड्डी की विजेता टीम का अभिनंदन

Thu, 17 Jan 2019 01:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jan 2019 01:22 AM IST
विज्ञापन
कबड्डी की विजेता टीम का अभिनंदन
पिलाना (बागपत)। उच्च प्राथमिक विद्यालय घटौली की बालिका कबड्डी टीम का गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने स्वागत किया। बालैनी से गांव तक जुलूस निकाला। गांव वालों ने टीम का फूलों से स्वागत किया। कोच एवं शिक्षक योगेंद्र कुमार के कार्यों को सराहा। उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिता हरियाणा के गुरुग्राम में 14-15 जनवरी को हुई थी, जहां टीम ने फाइनल मुकाबला जीता था। टीम में वर्षा, शालू, अंशु, प्रियंका, पूजा, शिवानी, तन्नू शामिल रही। सम्मान समारोह में विष्णु दत्त शर्मा, कृष्णदत्त शर्मा, ताहिर अली पंवार, संपूर्णानंद धिगान, बलवंत सिंह, हीराचंद, श्री मोतीराम, ग्राम प्रधान प्रदीप त्यागी, स्कूल के एसएससी के अध्यक्ष मुनेश त्यागी, राजूद्दीन मौजूद रहे।
विज्ञापन


सांस्कृति ज्ञान परीक्षा के विजेताओं को सम्मानित किया
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। शहीद मनवीर नेशनल स्कूल बली में सांस्कृतिक ज्ञान परीक्षा के विजेता छात्र-छात्राओं को सर्टिफिकेट वितरित किए गए। गायत्री परिवार की ओर से कंवरपाल, स्कूल संस्थापक पुरुषोत्तम पंवार ने कक्षा पांच से राखी पंवार प्रथम, हर्ष चौधरी द्वितीय, कक्षा छह में वंश त्यागी प्रथम, वंश शर्मा द्वितीय, सात में रिया धामा प्रथम, अनुज द्वितीय, कक्षा आठ में हर्ष अचवान प्रथम, मनू पंवार द्वितीय, कक्षा नौ में साक्षी त्यागी प्रथम, छवि द्वितीय, कक्षा दस में मीनू पंवार प्रथम, रिया त्यागी द्वितीय, कक्षा 11 में आदित्य चौहान प्रथम, विनय कुमार द्वितीय, कक्षा 12 में इशिका त्यागी प्रथम, वंदना सिंह द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया। इस दौरान मोहित सिंघल, सीमा पंवार, रश्मि शर्मा, विक्रांत दीक्षित मौजूद रहे।
विज्ञापन


भगोट ने भगत सिंह क्लब को हराया
चांदीनगर (बागपत)। भगोट गांव के पूर्व माध्यमिक स्कूल में हॉकी प्रतियोगिता में भगोट की टीम ने जीत दर्ज की। हॉकी कोच कृपाल सिंह ने बताया कि भगोट ने 3-0 से भगत सिंह क्लब को मैच हराया। पूर्व रणजी खिलाड़ी राहत इलाही ने खिलाड़ियोें का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान धूम सिंह, कलवा, चौधरी तेजपाल सिंह, जगत सिंह बंसल, भरत सिंह, वीरपाल सिंह और ईश्वर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed