{"_id":"5c06df43bdec22418644f068","slug":"41543954243-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अहेड़ा गांव में फैक्टरी से फैला प्रदूषण, परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अहेड़ा गांव में फैक्टरी से फैला प्रदूषण, परेशानी
Updated Wed, 05 Dec 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
बागपत। अहेड़ा गांव के लोगों ने संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम से शिकायत कर बताया गांव में एक फैक्टरी है, इससे प्रदूषण फैल रहा है। गांव में हवा सांस लेने लायक नहीं है। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। शिकायत करने के बाद भी कार्रवाई नहीं हो रही है।
डीएम ऋषिरेंद्र कुमार को शिकायत कर अहेड़ा के ग्रामीणों ने बताया कि गांव में एक फैक्टरी चल रही है। इससे जहरीली गैस आसपास के पर्यावरण में फैलकर वातावरण को दूषित कर रही है। ग्रामीणों में बीमारी फैल रही है। जनमानस के साथ-साथ पशुओं में भी बीमारी की चपेट में है। जब एनजीटी ने पुराने वाहनों के चलन पर प्रतिबंध लगा दिया है तो इस फैक्टरी को प्रशासन क्यों चलने दे रहा है। जिले के सभी भट्ठों को भी बंद करवाया हुआ है। बिना रोक टोक के फैक्टरी का संचालन किया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि कई संपूर्ण समाधान दिवस और थाना दिवस में इसकी शिकायत कर चुके हैं, लेकिन आज तक भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। चेतावनी दी जल्द इसे बंद नहीं करवाया तो इसके विरोध में ग्रामीण आंदोलन करने पर उतारू हो जाएंगे। इसमें बलवीर, वेद पाल, महेश चंद, प्रेमपाल, ओमपाल, विनोद, अजय, रणधीर सिंह, मनीवर, ललित कुमार, सौरभ कुमार, नरेंद्र सिंह, सुभाष चंद, रामानंद, संजीव, संजय, सुरजी, राज कुमार, अमित, देश पाल, देव करण, सुबोध आदि मौजूद रहे।