{"_id":"5c06deefbdec22415d45a149","slug":"41543954159-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ौत तहसील में 63 में से मात्र तीन शिकायत का निस्तारण हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ौत तहसील में 63 में से मात्र तीन शिकायत का निस्तारण हुआ
Updated Wed, 05 Dec 2018 01:39 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
तहसील में आयोजित समाधान दिवस में मुख्य विकास अधिकारी ने शिकायतें सुनीं। इस दौरान 63 शिकायतें आईं। इनमें से मात्र तीन का मौके पर निस्तारण हो सका।
समाधान दिवस में मुख्य विकास अधिकारी पीसी जायसवाल एवं एसडीएम आशीष कुमार, सीओ रामानंद कुशवाहा ने लोगों की शिकायत सुनीं। इनमें नाली, खड़ंजा, चकबंदी, पुलिस संबंधी शिकायतें आई। रविंद्र हट्टी, प्रवीण शर्मा, रामपाल आदि ने बिजरौल रोड से जनता वैदिक कॉलेज के पास से होते दिल्ली-सहारनपुर रोड पर जाने वाली लिंक रोड मीरापुर रजबहे की पटरी बनवाने के संबंध में ज्ञापन दिया। सुभाष पुत्र जुगल किशोर निवासी जिवाना ने प्रार्थना पत्र देकर निर्धारित स्थान पर चकरोड निकालने की मांग की। इस दौरान 63 शिकायतें आईं। इनमें से 3 का निस्तारण हो सका।