{"_id":"5c058d01bdec22417e3009ed","slug":"41543867649-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर के सौरम की कबड्डी टीम ने चैंपियनशिप जीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर के सौरम की कबड्डी टीम ने चैंपियनशिप जीती
Updated Tue, 04 Dec 2018 01:41 AM IST
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। दाहा की चौगामा एकेडमी पर खेली जा रही कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल में मुजफ्फरनगर के सौरम की कबड्डी टीम ने चैंपियनशिप हासिल की। चौगामा क्लब को पटखनी देकर सौरम की टीम विजेता रही। विजेता टीम को ट्राफी और पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
सोमवार को प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला चौगामा एकेडमी दाहा ए और सौरम की टीम के बीच हुआ। सौरम की टीम ने चौगामा एकेडमी दाहा ए की टीम को 30-26 अंक के अंतर से हरा कर चैंपियनशिप अपने नाम कर ली। विजेता टीमों को कमेटी ने ट्राफी एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इससे पहले पहले सेमीफाइनल में सौरम ने हिलवाड़ी की टीम को 36-28 अंक से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में चौगामा एकेडमी दाहा ए की टीम ने बसी की टीम को 32-16 अंक से हराया। रेफरी अशोक कुमार रहे। इसमें मोहम्मद इदरीश, बलराम, कालू, राजू, अजयवीर, केपी सिंह, सोनू और भीम का सहयोग रहा।