{"_id":"5c01898dbdec2241c636589d","slug":"41543604621-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्भवती महिलाओं को हर हाल में मिले पुष्टाहार : सीडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्भवती महिलाओं को हर हाल में मिले पुष्टाहार : सीडीओ
Updated Sat, 01 Dec 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
गर्भवती महिलाओं को हर हाल में मिले पुष्टाहार : सीडीओ
बागपत। पोषण मिशन अभियान के तहत जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक विकास भवन में हुई। इसमें गोद लिए हुए गांवों से जुड़े अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। मुख्य विकास अधिकारी पीसी जायसवाल ने पुष्टाहार के बारे में जानकारी ली। उन्होंने डीपीओ से पुष्टाहार, निरीक्षण के विषय में सवाल किए और कहा कि गर्भवती महिलाओं को हर हाल में पुष्टाहार मिलना चाहिए।
शुक्रवार को विकास भवन में सीडीओ पीसी जायसवाल की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें विभिन्न बिंदुओं पर खामियां मिलने पर नाराजगी जताई गई। सीडीओ ने निर्देश दिए कि प्रत्येक माह की 15 तारीख को गर्भवती महिला को पुष्टाहार हर हाल में पहुंचे। अन्य विभाग भी संचालित योजनाओं का लाभ जनता के हित में जनता तक अवश्य पहुंचाएं। आंगनबाड़ी कर्मचारी घर-घर जाकर गर्भवती महिलाओं से अवश्य मिले और संबंधित जानकारी समय-समय पर दें।
बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा पुष्टाहार से तैयार विभिन्न व्यंजन, टीकाकरण, किशोरी, बालिकाओं के स्वच्छता एवं पोषण से संबंधित आयरन एवं अन्य टेबलेट का वितरण, डायरिया के बाद बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी जानकारियां आंगनबाड़ी कर्मचारी और एएनएम को दें। बीएसए को निर्देश दिए कि कहा स्कूल में हेडमास्टर को इसका नोडल अधिकारी बनाया जाए। सीडीओ ने डीएसओ को निर्देश दिए कि डीपीओ द्वारा चिह्नित कुपोषित बच्चों के परिवारों को सूची के अनुसार राशन कार्ड उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। सीएमओ डॉ. सुषमा चंद्रा, पीडी एमएल पटेल, डीडीओ हुब लाल, डीपीओ बीना बजाज, बीएसए राजीव रंजन मिश्रा, डीएसओ चमन शर्मा, समाज कल्याण अधिकारी विमल कुमार ढाका सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।