{"_id":"5beb2ca8bdec2269c236637b","slug":"41542139048-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे फाटक पर आज लगाए जाएंगे बैरियर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे फाटक पर आज लगाए जाएंगे बैरियर
Updated Wed, 14 Nov 2018 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे फाटक पर आज लगाए जाएंगे बैरियर
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। दिल्ली-सहारनपुर रेल लाइन पर विद्युत से ट्रेनों के संचालन की प्रक्रिया तेज हो गई है। अग्रवाल मंडी टटीरी के रेलवे फाटक पर बुधवार को बैरियर लगाए जाएंगे। बुधवार को यह काम शाम आठ बजे से शुरू होगा और सुबह आठ बजे तक कार्य समाप्त होने की संभावना है। इस कार्य से जुड़े ठेकेदार सतीश कुमार ने बताया कि कस्बे की रेलवे फाटक के दोनों ओर बैरियर लगाने से पहले फाउंडेशन तैयार किए जा चुके हैं। बुधवार शाम आठ बजे से बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे तक यह कार्य चलेगा। बैरियर इस तरह लगाए जाएंगे, ताकि विद्युत तारों और अन्य कारणों से कोई हादसा न हो जाए। टटीरी पुलिस चौकी से सहयोग की मांग की गई है।
तहसील अमीन संघ की कार्यकारिणी का गठन
बागपत। राजस्व संग्रह अमीन संघ की बैठक तहसील बागपत में हुई। इसमें कार्यकारिणी का चयन किया। तहसील अध्यक्ष ऋषिपाल शर्मा, उपाध्यक्ष कंवर पाल, मंत्री फिरोज खान, कोषाध्यक्ष शिवम राणा, संगठन मंत्री अनिल कुमार को चुना। इसमें यज्ञ दत्त शर्मा, राज कुमार कल्याण, धर्मपाल, राज कुमार जानी, सतेंद्र, नूर मोहम्मद पंवार, अली शेर, नूर मोहम्मद आदि रहे।