फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   संस्कारों से ही होगी समाज व राष्ट्र की तरक्की

संस्कारों से ही होगी समाज व राष्ट्र की तरक्की

Sun, 28 Oct 2018 01:13 AM IST
Updated Sun, 28 Oct 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
संस्कारों से ही होगी समाज व राष्ट्र की तरक्की
बिनौली (बागपत)।
विज्ञापन

आर्य विद्यालय इंटर कॉलेज तेड़ा में शनिवार को संस्कार ज्योति सम्मेलन हुआ। इसमें समाज की जागृति और राष्ट्र की उन्नति के लिए संस्कारों को आत्मसात करने के लिए चिंतन किया।

सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथि समाजसेवी सुभाष चंद ने मां सरस्वती के समक्ष दीप जलाकर और ध्वजारोहण कर किया। उन्होंने कहा कि आज समाज में शिक्षा का तो खूब प्रचार प्रसार हो रहा है, लेकिन संस्कार और नैतिक मूल्यों के अभाव में प्रेम सौहार्द ओर परस्पर भाईचारा दिन प्रतिदिन समाप्त हो रहा है। इससे समाज पतन की ओर जा रहा है। उन्होंने कहा कि संस्कारों को आत्मसात किए बिना समाज जागृत और राष्ट्र उन्नत नहीं हो सकता। सम्मेलन में दिल्ली नगर निगम नजफगढ़ जॉन चेयरमैन मुकेश सूर्याण, समाजसेवी मास्टर सरदार सिंह, कुश्ती कोच कनक सिंह, महंत डॉ. महंत साधुराम स्वामी, नरेश मानव, मास्टर प्रहलाद सिंह, प्रधान वेदपाल धामा, संजय चौधरी, शैलेंद्र ठाकुर, राजवीर सिंह ने भी विचार व्यक्त किए। विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किए। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समा बांधा। प्रधानाचार्य धर्मपाल सिंह प्रबंधक कुलदीप ने सम्मेलन में आए अतिथियों को स्मृति चिह्न और शाल भेंटकर सम्मानित किया । इसकी अध्यक्षता कर्ण सिंह ठेकेदार ने की। संचालन मास्टर जयभगवान ने किया। इसमें प्रधानाचार्य मुकेश वर्मा, दीपक शर्मा, प्रधान विनोद कुमार, विकास कुमार, महेश चंद शर्मा, मुकेश प्रधान, सुक्रमपाल, प्रदीप सिंह, विजयपाल, अशोक प्रधान, बालकराम, जयप्रकाश, वरुण आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed