{"_id":"5b4cf24a4f1c1b41748b52a4","slug":"41531769418-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत निगम की टीम ने ग्रामीणों ने किया अभ्रद व्यवहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत निगम की टीम ने ग्रामीणों ने किया अभ्रद व्यवहार
Updated Tue, 17 Jul 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)।
निरपुड़ा गांव में छापामारी करने गई विद्युत निगम की टीम ने उपभोक्ताओं से अभद्र व्यवहार किया। आरोप है कि कुछ ग्रामीणों से अवैध वसूली की। इसके विरोध में मंगलवार को गांव में 36 बिरादरी के लोगों की पंचायत होगी।
निरपुड़ा गांव में सोमवार को विद्युत विभाग के एसडीओ ने टीम के साथ छापामारी की। आरोप है कि छापामारी के दौरान विद्युत अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से अभद्र व्यवहार किया। बिजली कर्मचारी बिना दरवाजा खटखटाएं घरों में जबरन घुस गए। महिलाओं के साथ गलत व्यवहार किया। कुछ ग्रामीणों को भयभीत कर अवैध वसूली की । इसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। नहार सिंह, बिजेंद्र, पुष्पेंद्र राणा आदि ने बताया कि इसके विरोध में मंगलवार को कन्या पाठशाला में 36 बिरादरी के लोगों की पंचायत बुलाई गई है। इसमें बिजली विभाग के खिलाफ आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी। चेतावनी दी कि यदि दोबारा बिजली विभाग की टीम गांव में छापामारी करने आई तो टीम को बंधक बना लिया जाएगा।