{"_id":"5b4cef9c4f1c1b40748b51cd","slug":"41531768732-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"70 कृषकों को किसान क्रेडिट कार्ड किए वितरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
70 कृषकों को किसान क्रेडिट कार्ड किए वितरित
Updated Tue, 17 Jul 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। कृषक सेवा सहकारी समिति के कार्यालय पर 70 किसानों को क्रेडिट कार्ड का वितरण किया। समिति के एमडी यशपाल सिंह राणा ने बताया कि प्रदेश के किसानों के लिए भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण पहल के माध्यम से किसान क्रेडिट कार्ड से किसान स्वीकृत फली ऋण की धनराशि की सीमा तक आहरित कर फसल उत्पादन के लिए बीज उर्वरक, पेस्टी साइड एवं संबंधित उपयोग कर सकते हैं। एक्टिवेशन अभियान के तहत आज टटीरी मीतली, गौरीपुर, डौला के 70 किसानों को क्रेडिट कार्ड वितरण किया गया। सभापति मनोज, बैक प्रबंधक श्रीरामनाथ पांडे द्वारा किसान क्रेडिट कार्ड का वितरण किया। इसमें संजय सिंह, विकास मानव, रणवीर सिंह, अंबिका, राजपाल शर्मा, ब्रहमपाल, सरजीत, श्यामदास, जगपाल, कुलदीप, अशोक कुमार मौजूद रहे। ब्यूरो
नेत्र शिविर में 99 रोगियों की जांच की
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। स्थानीय लायंस क्लब ने जोन चेयरमैन हंसराज गुप्ता की यात्रा के मौके पर नेत्र शिविर का आयोजन किया। इसमें 99 की जांच की और 51 रोगियों को ऑपरेशन के लिए चयनित किया। शिविर का उद्घाटन वीरेंद्र त्यागी ने किया। मुख्य अतिथि जोन चेयरमैन हंसराज गुप्ता रहे। अभिमन्यु गुप्ता ने बताया कि क्लब की ओर से लगभग 400 से ज्यादा ऑपरेशन प्रतिवर्ष नि:शुल्क कराए जा रहे हैं। इसकी अध्यक्षता प्रवीण गुप्ता ने की। संचालन दीपक गोयल ने किया। इसमें दीपक शर्मा, पंकज गुप्ता, गौरव आर्य, डॉ. राम लाल, अजय मित्तल, दीपक गोयल, हिमांशु गोयल आदि रहे। ब्यूरो