{"_id":"5b36861b4f1c1b6d4d8b9401","slug":"41530299931-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में भारत सरकार के ड्रग्स इंस्पेक्टर ने लिए 12 दवा के नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में भारत सरकार के ड्रग्स इंस्पेक्टर ने लिए 12 दवा के नमूने
Updated Sat, 30 Jun 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग के ड्रग्स इंस्पेक्टर देशराज सिंह ने जिला अस्पताल में दवा कक्ष का निरीक्षण किया और 12 दवाओं के नमूने लेकर कोलकता में भारत सरकार की लैब को भेजा।
जिले के औषधि निरीक्षक वैभव बब्बर ने बताया कि शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग के ड्रग्स इंस्पेक्टर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने दवा कक्ष में दवाओं की जांच की। फार्मेसिस्ट मोहित त्यागी के सम्मुख खांसी, एलर्जी सिरप, शुगर की दवा, दर्द निवारक, एंटीबायोटिक, ब्लड प्रेशर की दवा का नमूना लिया। उसके बाद वह सीएमओ ड्रग्स स्टोर पहुंचे, यहां उन्होंने इंचार्ज फार्मेसिस्ट रमेश कुमार के सामने एंटीबायोटिक, एंटी एलर्जी, दर्द निवारक और कैप्सूल के नमूने लिए। उन्होंने दोनों जगह से लिए 12 दवाओं के नमूने भारत सरकार की कोलकता स्थित लैब में भेजा। वैभव बब्बर ने बताया कि जांच में जिस भी दवा के नमूने फेल पाए जाएंगे, उसके बाद संबंधित कंपनी के खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को भेजा जाएगा।