फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   उतर प्रदेश पुलिस की लिखित परीक्षा आज

उतर प्रदेश पुलिस की लिखित परीक्षा आज

Mon, 18 Jun 2018 01:00 AM IST
Updated Mon, 18 Jun 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
उतर प्रदेश पुलिस की लिखित परीक्षा आज
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

उप्र पुलिस की 18 और 19 जून को होने वाली लिखित परीक्षा के लिए नगर मेें छपरौली रोड पर बनाएं गए परीक्षा केंद्र कालिंदी देवी कॉलेज में परीक्षा की सभी तैयारियों पूर्ण कर ली गई है। दो पाली में परीक्षा होगी। उधर परीक्षा को नकलविहीन बनाने के लिए सुरक्षा बंदोबस्त के चलते देर शाम एसपी, सीओ सहित अन्य प्रशासनिक अफसरों ने परीक्षा केन्द्र का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
सोमवार और मंगलवार को कालिंदी देवी कॉलेज में होने वाली उप्र पुलिस की लिखित परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए एसपी जयप्रकाश, एएसपी राकेश कुमार श्रीवास्तव, सीओ रमानंद कुशवाहा सहित अन्य प्रशासनिक अफसरों ने परीक्षा केन्द्र का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। सीओ रमानंद कुशवाहा ने बताया कि परीक्षा केन्द्रों के आसपास भी बड़ी संख्या मेें पुलिस बल तैनात किया जाएगा। प्रत्येक कक्ष में सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था की।
विज्ञापन

कालिंदी देवी कॉलेज परीक्षा केंद्र के अधीक्षक डॉ. उमेद सिंह ने बताया कि 22 कमरों में परीक्षा कराई जाएगी। परीक्षा दो पाली में होगी। प्रथम पाली सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और द्वितीय पाली दोपहर बाद तीन बजे से पांच बजे तक होगी। प्रत्येक पाली में 1340 अभ्यर्थी शामिल होगें। उन्होंने बताया कि पहली पाली में सुबह आठ बजे से अभ्यर्थियों का प्रवेश शुरू कर दिया जाएगा और साढे़ नौ बजे परीक्षा केंद्र पर एंट्री बंद कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed