फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   महिलाओं का ब्लाक मुख्यालय पर प्रदर्शन

महिलाओं का ब्लाक मुख्यालय पर प्रदर्शन

Tue, 10 Apr 2018 01:28 AM IST
Updated Tue, 10 Apr 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
महिलाओं का ब्लाक मुख्यालय पर प्रदर्शन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

विगत एक साल से वृद्धा पेंशन न मिलने से नाराज ढ़िकाना गांव की महिलाओं ने सोमवार को ब्लाक मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान उनकी कर्मचारियों से भी नोकझोंक भी हुई। सूचना पर पहुंचे प्रभारी बीडीओ ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत किया।

महिलाओं ने कहा विगत एक साल से उन्हें वृद्धा पेंशन नहीं मिल रही है, इससे उनके सामने जीवन व्यापन का संकट खड़ा हो गया है। कई बार प्रधान और ग्राम सचिव को शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने बताया कि पेंशन के अलावा उनके पास जीवन व्यापन का कोई अन्य साधन नहीं है। इस दौरान उनकी कर्मचारियों से नोकझोंक भी हुई। सूचना पर पहुंचे प्रभारी बीडीओ जयपाल कुमार और एडीओ कृषि तेजपाल चौहान और एडीओ पंचायत रणधोल सिंह ने उन्हें समझा बुझाकर शांत किया। उन्होंने मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। प्रदर्शन में संतोष, राजवीरी, राजकली, सोहनवीरी, भंवर कली, ममतेश, ओमवती, हरवीरी, बिमला आदि शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed