{"_id":"5a9afd874f1c1b3f658b5b70","slug":"41520106887-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मस्ती व उमंग के साथ मना होली का त्योहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मस्ती व उमंग के साथ मना होली का त्योहार
Updated Sun, 04 Mar 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत।
गांव की गलियों से लेकर बाजारों और कस्बों में रंग त्योहार होली के उल्लास में बच्चों के अलावा युवा और बुजुर्ग महिला पुरुष पूरी तरह डूबे रहे। सभी ने एक दूसरे को रंगों से भिगोकर और अबीर लगाकर खुशियां मनाई। घर-घर बने पकवानों का स्वाद भी लोगों ने खूब चखा।
बृहस्पतिवार की रात में होलिका दहन के साथ शुरू हुआ होली का उल्लास शुक्रवार की शाम तक जारी रहा। इस दौरान सुबह जहां महिलाओं ने कीचड़ की होली खेली, वहीं शाम चार बजे तक रंगों की बौछार से लोग सराबोर होते रहे। गांवों में तो होली क त्योहार शांति पूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। कई जगह पर डीजे की धुन पर लोग थिरकते रहे। जिले में कई जगह मामूली कहासुनी के बीच सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया । दोपहर बाद रंग बंद होने के बाद लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकले और अपने शुभ चिंतकों से गले मिल कर बधाई दी और गिले शिकवे दूर किए। इस मौके पर जिला मुख्यालय पर जहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी चौकसी रहीं, वहीं जिले की सभी प्रमुख बाजारों और संवेदनशील स्थलों पर पुलिस-प्रशासन ने कड़ी नजर जमाए रखी। इस अवसर पर डीजे से निकलने वाले गीतों पर युवा दिन भर थिरकते रहे। जगह-जगह ढोल मजीरों के साथ लोग अबीर गुलाल उड़ा कर एक-दूसरे को रंगो से सरोबोर करते रहे। होली पर शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा।
एसपी लेते रहे सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा
बागपत। होली के त्योहार को शांति से निपटाने के लिए प्रशासन सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए। कड़ी सुरक्षा के बीच होली का त्योहार शांति पूर्ण ढंग से निपट गया। जनपद में कही अनहोनी न होने पाए इसके लिए पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश खुद ही भ्रमण कर जायजा लेते रहे।
विज्ञापन
पुलिस ने खेली जमकर होली
बागपत। शनिवार को जिले के पुलिस अधिकारियों ने पुलिस लाइन परिसर में होली खेली। सभी थानों में भी पुलिस कर्मियों ने होली खेल कर साथियों को रंगों से सराबोर कर दिया। पुलिस अधीक्षक और अपर पुलिस अधीक्षक सभी होली के रंग में पूरी तरह रंग गए। इस मौके पर सभी क्षेत्राधिकारी भी मौजूद रहे।