{"_id":"5a85df1a4f1c1b1d368ba871","slug":"41518722842-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना हेलमेट स्कूली बच्चे दौड़ा रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना हेलमेट स्कूली बच्चे दौड़ा रहे वाहन
Updated Fri, 16 Feb 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत।
ट्रैफिक के नियमों को तोड़ने में स्कूली बच्चे भी कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। आलम यह है कि स्कूली बच्चे बिना अपनी जान की परवाह किएं एक बाइक पर कई कई बैठकर धड़ल्ले से बाइक दौड़ा रहे हैं।
बृहस्पतिवार को शहर के राष्ट्र वंदना चौक पर तीन स्कूली बच्चे एक बाइक पर बैठकर पूरी तेजी से बाइक को इधर से उधर बाइक दौड़ाते रहे, लेकिन एक बार भी वहां पर तैनात पुलिस कर्मियों ने उन्हें रोकने का प्रयास नहीं किया। वहीं चमरावल रोड पर भी खतरे से बेपरवाह स्कूली बच्चे बगैर हेलमेट बाइक दौड़ाते मिले, लेकिन न तो इस ओर बच्चे के परिजन ध्यान दे रहे हैं और न ही पुलिस प्रशासन। यहीं कारण है कि आए दिन बाइक सवारों के साथ दुघर्टनाएं बढ़ रही है। बड़ौत शहर के बात करें तो यहां पर गांधी रोड पर एक साथ कई स्कूली संस्थाएं हैं। प्रतिदिन सैकड़ों स्कूली छात्र-छात्राएं अपनी बाइक और स्कूटी पर नियमों को तोड़ते दिखाई देंगे, लेकिन इन पर अंकुश लगाने के लिए न तो पुलिस प्रशासन आगे निकल रही है और न ही परिजन। इस संबंध में एआरटीओ आरपी मिश्रा ने कहा बगैर हेलमेट बाइक चलाने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। बृहस्पतिवार को भी बड़ौत शहर में 110 बगैर हेलमेट बाइक चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।