{"_id":"5a5d03744f1c1b7b268b497d","slug":"41516045172-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरवाला के ग्रामीणों ने तहसील में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरवाला के ग्रामीणों ने तहसील में किया प्रदर्शन
Updated Tue, 16 Jan 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत ( बागपत)।
बरवाला गांव के ग्रामीणों ने तहसील पहुंचकर प्रदर्शन किया और गांव में सहकारी सस्ते गल्ले की दुकान का आवंटन कराने की मांग की।
प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि बरवाला गांव में पूर्व राशन डीलर सुरेश पाल के कालाबाजारी करने पर राशन की दुकान निलंबित कर दी गई थी। बावली और माजरा के राशन डीलरों को गांव में राशन वितरण करने के आदेश दिए गए थे। इन दोनों राशन डीलरों ने अगस्त 2017 से जनवरी 2018 तक एक बार भी कार्ड धारकों को राशन वितरित नहीं किया है। इस कारण कार्ड धारक राशन के बिना भूखे मर रहे हैं। कार्ड धारक राशन के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं। ग्राम प्रधान भी इनका सहयोग नहीं कर रहे हैं। पूर्व राशन डीलर फर्जी तरीके से उनसे हस्ताक्षर करा कर ले गया और राशन की दुकान अपने नाम कराना चाहता है। जबकि एक भी कार्ड धारक उसके पक्ष में नहीं है। कार्ड धारकों को जानबूझ कर परेशान किया जा रहा है। उन्होंने गांव में खुली बैठक कर दूसरे राशन डीलर का चयन करने की मांग की। प्रदर्शन में ललित आर्य, कांता देवी, मुनेश, सुरेश, प्रकाशी, सत्तो, रामवती, अफसाना, गुलसाना, संतोष, रविना, नीटू, मूर्ति आदि रहे।