{"_id":"5a493ede4f1c1b09788b5cf2","slug":"41514749662-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर माह विद्युत निगम को लाखों का नुकसान पहुंचा रहे कुछ कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर माह विद्युत निगम को लाखों का नुकसान पहुंचा रहे कुछ कर्मी
Updated Mon, 01 Jan 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
मुख्य शिकायत केंद्र में तैनात कर्मचारियों द्वारा हर महीने धांधली कर विद्युत निगम को लाखों का नुकसान पहुंचाने का मामला प्रकाश मेें आया है। शिकायतकर्ता ने अधिशासी अभियंता द्वितीय सहित अन्य अफसरों को शिकायत कर मामले की जांच करने की मांग उठाई है।
शिकायतकर्ता मुकेश कुमार पुत्र स्वर्गीय सोमपाल सिंह बड़ौली रोड बड़ौत का रहने वाला है। उसने अधिशासी अभियंता द्वितीय एसपी टांक से मिल कर मुख्य शिकायत केंद्र में तैनात कर्मचारियों द्वारा की जा रही धांधली की शिकायत की है। उन्होेंने पत्र में बताया तैनात संविदा और सरकारी कर्मचारी का एक गिरोह लोगों से अवैध वसूली कर निगम को प्रतिमाह लाखों का नुकसान पहुंचा रहे है। उन्होंने कहा उक्त कर्मचारियों ने नगर में सैकड़ों ऐसे कनेक्शन चलवा रखे हैं जिन पर निगम का लाखों रुपये बकाया है। बड़े बकायादार होने के बावजूद नया कनेक्शन दे रखा है और अधिकांश कनेक्शनों पर मीटर भी नहीं लगा है। इतना ही नहीं सैकड़ों लोगों से नए कनेक्शन देने के नाम पर पैसे भी एडवांस ले रखे हैं। जो अब उक्त कर्मचारियों से पैसे लेने के लिए मुख्य शिकायत केंद्र के चक्कर काट रहे हैं। उन्होंने कहा उक्त कर्मचारी दलालों की मिलीभगत से चेकिंग के बहाने लोगों से अवैध वसूली भी करते हैं। इससे निगम का राजस्व वसूली का लक्ष्य पूरा नहीं हो रहा है। अधिशासी अभियंता एसपी टांक ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस संबंध मेें अधिशासी अभियंता एसपी टांक ने कहा शिकायत को गंभीरता से लेकर जांच कराई जाएगी। जांच में दोषी मिले स्टाफ के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। दूसरी जेई टाऊन इंद्रपाल ने कहा बकायादारों के तत्काल प्रभाव से कनेक्शन काटकर उन्हें रिकवरी भेजी जाएगी।