फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बस की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त, हंगामा

बस की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त, हंगामा

Fri, 01 Dec 2017 01:06 AM IST
Updated Fri, 01 Dec 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
बस की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त, हंगामा
बागपत। शहर के सिसाना रोड निवासी कपिल अपनी पत्नी के साथ कार में सवार होकर दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित शहर के रविदास मंदिर के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान बड़ौत की ओर से आई बस ने कार में टक्कर मार दी। इससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की पुलिस से शिकायत की गई है। इसके अलावा गौरीपुर गांव में कार और बाइक की टक्कर हो गई। इससे दोनो वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन


घर में घुसकर मारपीट, हंगामा
बागपत। सरूरपुर गांव में घर में घुसकर एक महिला के साथ गाली-गलौज कर मारपीट कर दी। उसके साथ अभद्रता भी की । इससे हंगामा हो गया। घटना की पुलिस से शिकायत की। इसके अलावा फैजपुर-निनाना गांव के एक युवक के साथ गाली-गलौज कर मारपीट की। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन


छेड़छाड़ करने का आरोपी का कोर्ट में सरेंडर
बागपत। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में महिला के साथ छेड़छाड़ कर मारपीट करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी राकेश निवासी खेड़की नेे पुलिस को चकमा देकर कोर्ट में सरेंडर कर दिया। पुलिस को इसकी भनक भी नहीं लगी। कोतवाली एसएसआई धर्मेंद्र सिंह संधु ने कहा आरोपी ने पुलिस दबाव के चलते कोर्ट में आत्मसमर्पण किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed