फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में पटेल हाउस ने मारी बाजी

बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में पटेल हाउस ने मारी बाजी

Fri, 17 Nov 2017 01:02 AM IST
Updated Fri, 17 Nov 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में पटेल हाउस ने मारी बाजी
बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता पटेल हाउस ने जीती
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)।
श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉॅलेज में चल रहे खेल महोत्सव में बृहस्पतिवार को विभिन्न स्पर्धाओं में जीतने के लिए खिलाड़ियों ने जमकर पसीना बहाया।
बृहस्पतिवार को तीसरे दिन खेल महोत्सव का उद्घाटन कॉलेज के डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी ने किया। खेल महोत्सव मेें सीनियर बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में पटेल हाउस ने नेहरू हाउस को मात दी। जबकि जूनियर बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता मेें नेहरू हाउस ने ग्रीन हाउस को हराकर बढ़त बनाई। खो-खो प्रतियोगिता में सतलज हाउस विजयी रही। जबकि लेमन रेस में तान्या प्रथम, दीपिका द्वितीय और काजल तृतीय रही। बालक वर्ग के गोला फेंक में आकाश प्रथम, सुभाष द्वितीय और शुभम तृतीय रहा। ऊंची कूद मेें हरेंद्र प्रथम, शेखर द्वितीय और प्रमेंद्र तृतीय रहा। रस्साकसी की जूनियर वर्ग की प्रतियोगिता में कक्षा सात और सीनियर वर्ग की प्रतियोगिता मेें कक्षा 12वीं की टीम विजेता रही। इस मौके पर डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी, प्रधानाचार्य राजीव तोमर, मैनेजर विक्रम तोमर, रणपाल ने खिलाड़ियों को उत्साह वर्धन किया। संचालन रणपाल ने किया।

उधर, लॉर्ड महावीरा एकेडमी में चल रहे वार्षिक इंटर हाउस खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन प्रधानाचार्य विक्रम डांगी और अभिषेक जैन ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। अभिषेक जैन ने बताया 3 से 5 साल के बालक वर्ग की क्रिकेट प्रतियोगिता में नेहरू हाउस प्रथम, पटेल हाउस द्वितीय और टैगोर हाउस तृतीय रहा। जबकि 6 से 8 साल के बाल वर्ग की क्रिकेट प्रतियोगिता में नेहरू हाउस प्रथम, गांधी हाउस द्वितीय और टैगोर हाउस तृतीय रहा। खेलकूद प्रतियोगिता में ध्रुव, वंश, देव, अभिषेक, कार्तिक, आगम, सागर, अभय, पारस, दक्ष, निखिल ने भाग लिया। इस मेें पीटीआई संजय तोमर, राहुल तोमर, अक्षय तिवारी, रेनू जैन, नीलम शर्मा, रंजना शर्मा, अनिल चौधरी, निखिल जैन, अनुज मान, अभिषेक जैन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed