फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   स्कूलों में बैठने की कुर्सी सहित अन्य फर्नीचर टूटा मिला

स्कूलों में बैठने की कुर्सी सहित अन्य फर्नीचर टूटा मिला

Sun, 17 Sep 2017 01:43 AM IST
Updated Sun, 17 Sep 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
स्कूलों में बैठने की कुर्सी सहित अन्य फर्नीचर टूटा मिला
बागपत। परिषदीय विद्यालयों में बीएसए को निरीक्षण में खामियों मिलीं। इस दौरान शिक्षक भी गैरहाजिर मिले। निरीक्षण में शिक्षक पेड़ के नीचे बैठकर गप्पे लड़ाते पकड़े। स्कूल परिसर में झाड़ी उगी मिली। बैठने की कुर्सी और अन्य फर्नीचर टूटा मिला। काफी संख्या में शिक्षक गैरहाजिर मिले। उन्होंने निलंबन से लेकर वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश दिए ।
विज्ञापन

बीएसए योगराज सिंह ने 13 विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान हरिया खेड़ा गांव के विद्यालय में दरवाजे और खिड़की टूटी मिली। मतानतनगर में दो शिक्षक और शिक्षामित्र अनुपस्थित मिले। गंदगी का अंबार मिला। उन्होंने अध्यापकों की वेतन वृद्धि रोकी। मवी कलां गांव में हेडमास्टर और शिक्षक पेड़ के नीचे बातें करते मिले, बच्चे इधर-उधर दौड़ मिले। स्कूल परिसर में गंदगी मिली। उन्होंने शिक्षकों को दोनों का निलंबन के लिए पत्र जारी किया। सिरसलगढ़ के विद्यालय में सभी शिक्षक उपस्थित मिले। गढ़ी अब्दुल्ला में जर्जर भवन मिला। एनसीआर निर्माण में गड़बड़ी नजर आई। इस कारण उन्होंने निर्माण प्रभारी के रिकार्ड तलब किया। शिक्षक का वेतन वृद्धि रोकी। बिनौली में सब कुछ सही मिला।
विज्ञापन

दादरी विद्यालय में एमडीएम पुराना लिखा मिला, रंगाई और पुताई नहीं कराई । यहां के दो शिक्षकों को प्रतिकूल प्रवृष्टि दी। जौहड़ी में फर्नीचर टूटा मिला। आंगनबाड़ी का निर्माण बिना जानकारी के होता मिला। अपने पद का निर्वहन न करने पर शिक्षक को प्रतिकूल प्रवृष्टि दी। टांडा के प्राथमिक विद्यालय में चपरासी और अनुदेश अनुपस्थित मिले। निलंबन की कार्रवाई के निर्देश। एक शिक्षक छह अगस्त से मेडिकल पर है, उसका वेतन रोका । कुरड़ी में पांच शिक्षक अनुपस्थित मिले। इसकी वेतन वृद्धि रोकी। ककड़ीपुर में शिक्षक, अनुदेश, ककौर में एक शिक्षक, किरठल में तीन शिक्षक अनुपस्थित मिले। गैरहाजिर शिक्षकों का वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश दिए। बीएसए ने बच्चों को पढ़ाई कराई। साफ-सफाई और स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed