{"_id":"59b993614f1c1b1e688b4654","slug":"41505334113-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली घर में घटिया सामग्री लगाने पर भड़के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली घर में घटिया सामग्री लगाने पर भड़के लोग
Updated Thu, 14 Sep 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। कस्बा में नवनिर्मित बिजलीघर के निर्माण में घटिया सामग्री लगाने का आरोप लगाकर लोगों ने बिजलीघर पर हंगामा किया। इस दौरान उनकी जेई से नोकझोंक भी हुई। अफसरों से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की।
नगर पंचायत के पूर्व सभासद सुनील चौधरी, समाजसेवी डॉ. विनोद के साथ काफी लोग बुधवार को बिजलीघर पहुंचे। उन्होंने कहा बिजलीघर के निर्माण में घटिया सामग्री लगाई जा रही है। इससे ट्रांसफार्मर का स्थान टूट गया है। ट्रांसफार्मर कभी भी गिर सकता है। बिजलीघर में मशीनें खुली पड़ी है। जो खराब होने के कगार पर है। इसे लेकर लोगों ने हंगामा किया। इस दौरान उनकी जेई से नोकझोंक हुई। उन्होंने अधिकारियों से भवन निर्माण की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है। इसमें सुनील चौधरी, डॉक्टर विनोद कुमार, सचिन, मनोज, प्रवीन, कन्हैया, पूरण सिंह, पवन मौजूद रहे। उधर जेई गजेंद्र सिंह ने कहा समस्या से अफसरों को कई बार अवगत कराया जा चुका है।