{"_id":"5998a1cb4f1c1bf60b8b4a01","slug":"41503175115-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन हादसे के बाद बागपत में अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन हादसे के बाद बागपत में अलर्ट
Updated Sun, 20 Aug 2017 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। मुजफ्फरनगर में ट्रेन हादसे के बाद जिले में स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया है। सीएमओ डॉ. सुषमा चंद्रा ने बताया एंबुलेंस चालकों को तैयार रहने के निर्देश दिए हैं। जिलेभर के पीएचसी और सीएचसी के प्रभारियों को इमरजेंसी की स्थिति में तैयार रहने के लिए कहा है।
शनिवार को हादसे के बाद घायलों को आसपास के जिलों में उपचार के लिए लेकर जाने की संभावनाओं के बीच सीएमओ ने आकस्मिक सेवाओं को तैयार रखने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया जिला अस्पताल समेत अन्य जगहों पर ऑक्सीजन और अन्य दवाइयों का पर्याप्त इंतजाम रखवाया है। ताकि इमरजेंसी की स्थिति में मरीजों को उपचार मिल सकें। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारियों को अलर्ट किया । एंबुलेंस सेवा के प्रभारी को निर्देश दिए वह वाहनों को तैयार रखें। सीएमओ ने बताया प्रशासन ने अभी तक वाहनों की मांग नहीं की है, प्रत्येक स्थिति से निपटने की तैयारी है।