{"_id":"5990ab9b4f1c1b04508b47f2","slug":"41502653339-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, कैंप लगाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, कैंप लगाने की मांग
Updated Mon, 14 Aug 2017 01:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट/ दाहा (बागपत)। निरपुड़ा गांव में स्वाइन फ्लू से एक महिला की मौत हो गई। गांव में स्वाइन फ्लू फैलने की आशंका से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी से हस्तक्षेप कर गांव में कैंप लगाकर लोगों की जांच कराने की मांग की।
मृतक महिला रविता (30) पत्नी अश्वनी निरपुड़ा गांव की रहने वाली थी। कुछ दिन पहले उसे बुखार आया था। उसका बड़ौत में निजी अस्पताल में इलाज कराया, लेकिन उसे आराम नहीं लगा। परिजन उसे लेकर दिल्ली के निजी अस्पताल में पहुंचे। वहां के चिकित्सकों ने स्वाइन फ्लू की पुष्टि की। कई दिन तक महिला का अस्पताल में इलाज चला, लेकिन कोई आराम नहीं मिला। शनिवार की रात में महिला ने दम तोड़ दिया। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक छा गया। गांव में स्वाइन फ्लू की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है।
ग्रामीणों ने कहा स्वास्थ्य विभाग बागपत कुंभ कर्णी नींद सोया हुआ है। ग्रामीण क्षेत्र में बीमारी फैलने के बाद विभाग के अफसरों की आंख खुलती है। विभाग ने आज तक क्षेत्र में एक भी स्वास्थ्य कैंप लगाकर जांच नहीं की है। उन्होंने सीएमओ से हस्तक्षेप कर गांव में कैंप लगाकर मरीजों की जांच कराने की मांग की। महिला की मौत पर पूर्व ग्राम प्रधान कृष्णपाल राणा, इकबाल सिंह, बिट्टू मैनेजर, राजेंद्र राणा, मास्टर राम कुमार आदि ने शोक व्यक्त किया। उधर, सीएमओ डॉ. सुषमा चंद्रा ने कहा मामला उनकी जानकारी में नहीं है, इसकी जांच कराई जाएगी।