{"_id":"598f5e244f1c1bfe538b4ac4","slug":"41502567972-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एफआईआर वापिस लेने का ऐलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एफआईआर वापिस लेने का ऐलान
Updated Sun, 13 Aug 2017 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
रालोद से छपरौली के पूर्व विधायक एवं पश्चिमी उप्र किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष वीरपाल राठी ने कहा विद्युत निगम के अधिकारी गांव में अधिक बिल भेज रहे हैं। इसको लेकर अब 25 अगस्त को कस्बा टीकरी में पंचायत होगी। इसमें आगे की रणनीति बनेगी।
शनिवार को असारा गांव में आयोजित किसानों की सभा में उन्होंने कहा विद्युत निगम के अधिकारी गांवों में 25 से 30 हजार तक के बिल भेज रहे हैं। जो गलत है। किसान पहले से ही गन्ने का भुगतान न होने से आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। इसको लेकर आठ सदस्य कमेटी बनाई । इसमें निर्णय लिया गांव में कोई भी बिल नहीं देगा। जब तक किसानों पर की गई एफआईआर वापस नहीं दी जाती। यह भी तय किया अधिकारियों से मिलकर पहले वार्ता की जाएगी। समस्या समाधान न होने पर असहयोग आंदोलन होगा। उन्होंने कहा 17 अगस्त को कस्बा टीकरी में होने वाली पंचायत 25 अगस्त को होगी, क्योंकि दिल्ली में विपक्ष की बैठक होने जा रही है, इसलिए इस तिथि को बदला गया है। इस सभा की अध्यक्षता हाजी दोस्त मोहम्मद ने की। संचालन मोहब्बत ने किया। इसमें वकील चौहान, मास्टर शकील, अकरम, यूसुफ, चौधरी सुक्का, कासिम, गय्यूर अली, यूसुफ प्रधान आदि ने विचार रखे।