फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   400 KVA transformer blew, people were in bad condition in the humidity

Baghpat News: 400 केवीए का ट्रांसफार्मर फुंका, उमस में लोगों का हुआ बुरा हाल

Mon, 24 Jul 2023 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jul 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
400 KVA transformer blew, people were in bad condition in the humidity
बड़ौत। सोमवार तड़के तीन बजे पट्टी चौधरान का 400 केवीए का ट्रांसफार्मर फुंकने पर विद्युत आपूर्ति ठप होने से लोगों की भीषण गर्मी में हालत खराब हो गई। सुबह के समय लोग पानी तक को तरस गए। सूचना के 15 घंटे बाद भी विद्युतकर्मी नहीं पहुंचे जिस पर लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन

पट्टी चौधरान मेंं रखा 400 केवीए का ट्रांसफार्मर सुबह करीब तीन बजे फुंक गया। मोहल्लेवासियों ने पावर कॉरपोरेशन के अधिकारियों को सुबह ही सूचना दी, लेकिन इसके बावजूद 15 घंटे बाद भी विद्युतकर्मी मौके पर पहुंचे। ट्रांसफार्मर फुंकने से पट्टी चौधरान, बावली रोड, वाल्मीकि बस्ती, थाना रोड, बड़ा मंदिर क्षेत्र के 600 से अधिक घरों में सुबह सवेरे ही आपूर्ति ठप होने पर उमस भरी गर्मी में लोग बिलबिला उठे। सुबह के समय जलापूर्ति भी नहीं होने से लोगों को काफी परेशानी हुई। हैंडपंपों पर पानी भरने को लेकर मारामारी मची रही। गौरव, दीपक, सुनील, हिमांशु आदि का कहना था कि बिजली गुल होने से बच्चे परेशान है। लोगों का आरोप था कि टाउन में तैनात सहायक अभियंता और अवर अभियंता का इस ओर कोई ध्यान नहीं है, लेकिन चेकिंग के नाम पर उपभोक्ताओं का मानसिक और आर्थिक उत्पीड़न करने के लिए सभी के पास समय है। उन्होंने जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर बदलवाए जाने की मांग की।
विज्ञापन


सूचना प्राप्त होने पर विद्युत कर्मियों को मौके पर भेजा गया था, जल्द ही वहां पर दूसरा ट्रांसफार्मर लगवाकर सप्लाई सुचारु करा दी जाएगी। -दुर्गेश कुमार जायसवाल एक्सईएन प्रथम
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed