फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   40 thousand tests conducted in the month of August

अगस्त माह में हुए 40 हजार टेस्ट

Thu, 03 Sep 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
40 thousand tests conducted in the month of August
- डीएम ने स्वास्थ्य विभाग को दिए अधिक से अधिक टेस्ट करने के निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। डीएम शकुंतला गौतम ने बुधवार को कोविड-19 इंटीग्रेड कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण किया। कंटेनमेंट जोन में नियमित सैनिटाइजर करने तथा स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ बैठक कर अधिक से अधिक लोगों की जांच करने के निर्देश दिए।

डीएम ने कहा कि कंटेनमेंट जोन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अगस्त माह में हुई टेस्टिंग की समीक्षा की। बताया कि जिले में 40 हजार 139 टेस्ट हुए है। इनमें आरटीपीसीआर से नौ हजार 726 टेस्ट, एंटीजन से 29 हजार 993 टेस्ट तथा 360 टेस्ट ट्रूनेट मशीन से किए गए है। वर्तमान में जिले में 41 कंटेनमेंट तथा दस हॉट स्पॉट क्षेत्र है। डीएम से स्वास्थ्य विभाग की टीम को कंटेनमेंट क्षेत्र में प्रतिदिन सैनिटाइजर का छिड़काव करने डोर स्टेप डिलीवरी बढ़ाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिलने वाले चिकित्सक एवं अन्य दो कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर वेतन काटने के निर्देश दिए। बैठक में प्रभारी सीडीओ हुबलाल, सीएमओ डॉ आरके टंडन, उपकृषि निदेशक प्रशांत कुमार, एमडीआईसी हिमांशु कुमार, डिप्टी सीएमओ डॉ यशवीर सिंह, डॉ सुरुचि शर्मा, डीपीआरओ कुमार अमरेंद्र कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed