{"_id":"67d5cebd2d2df2af6305c3ba","slug":"40-injured-in-stone-pelting-and-violence-on-holi-baghpat-news-c-28-1-bag1001-128045-2025-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: होली पर मारपीट और पथराव में 40 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: होली पर मारपीट और पथराव में 40 घायल
Sun, 16 Mar 2025 12:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Sun, 16 Mar 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
बागपत के मेरठ रोड स्थित कॉलोनी में पथराव के बाद युवक को कोतवाली ले जाते पुलिसकर्मी। संवाद
- फोटो : mathura
बागपत। होली के दिन जिलेभर में कई जगहों पर हुई मारपीट और पथराव की घटनाओं में 40 से अधिक घायल हो गए। घायलों का सीएचसी और जिला अस्पताल में उपचार कराया गया। उधर, तहरीर मिलने पर पुलिस ने कई घटनाओं का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। nमेरठ मार्ग पर मारपीट और पथराव में तीन घायल, बाइकों में तोड़फोड़ : शहर के मेरठ रोड पर वात्सायन पैलेस के पीछे दो पक्षों में मारपीट व पथराव हुआ तो बाइकों में तोड़फोड़ की गई। बड़ा बाजार में रहने वाले अभिषेक ने बताया कि शुक्रवार को अपने साथी नीरू और निशांत के साथ वहां होली खेल रहा था। वहां तभी कृष्णा निवासी निबाली अपने साथी टिंकू बंसल निवासी मास्टर कालोनी, विनीत, शुभम बंसल निवासी अहैड़ा के साथ आया और गाली-गलौज करने लगा।
विरोध करने पर धारदार हथियारों और ईंटों से हमला कर दिया। इसमें अभिषेक, निशांत और पीरु घायल हो गए। पुलिस ने घायलों का सीएचसी में उपचार कराया और हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने एक गाड़ी भी जब्त कर ली। nघर में घुसकर महिलाओं को जबरन रंग लगाने पर भिड़े : अमीनगर सराय कस्बे के माता मोहल्ले में ब्राह्मण चौपाल के पास दो बाइकों पर चार युवक पहुंचे। चारों युवकों ने प्रदीप सैन के घर में घुसकर महिलाओं और लड़कियों को जबरन रंग लगाना शुरू कर दिया। महिलाओं ने इसका विरोध किया तो उनके साथ अभद्रता कर मारपीट की गई। इसमें महिलाओं समेत तीन घायल हो गए।
शोर सुनकर पड़ोसी वहां आए तो तीन युवक अपनी बाइक छोड़कर भाग गए, जबकि एक को पकड़कर पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। आरोप है कि झगड़े में महिला के कान से सोने का कुंडल भी गायब कर दिया गया।
विज्ञापन
इसके कुछ देर बाद आरोपियों ने दोबारा वहां जाकर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।