{"_id":"62658654cdace636c153901e","slug":"40-farmers-trapped-in-mini-bank-scam-baghpat-news-mrt585806273","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिनी बैंक घोटाले में फंसे 40 किसानों के रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिनी बैंक घोटाले में फंसे 40 किसानों के रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसान सेवा सहकारी समिति दोघट का मामला
- पीड़ित किसानों के एक लाख से लेकर पंद्रह लाख रुपये तक हो गए खाते से गायब
- अधिकारियों के निर्देश पर तैयार हो रही किसानों की सूची, रुपयों को लेकर असमंजस
संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट (बागपत)। किसान सेवा सहकारी समिति दोघट के मिनी बैंक में 45 लाख रुपये का घोटाला सामने आने पर किसानों की चिंता बढ़ गई हैं। मिनी बैंक घोटाले में करीब 40 किसानों के रुपये फंस गए हैं। बताया जा रहा है कि एक लाख से लेकर पंद्रह लाख रुपये तक हो गए उनके खाते से गायब हुए है। अधिकारियों के निर्देश पर किसानों की सूची तैयार हो रही है, जिससे यह साफ हो सके कि किस किसान के कितने रुपये खाते में जमा नहीं कराए गए।
किसान सेवा सहकारी समिति दोघट के मिनी बैंक में 2017 से अब तक की जांच में 45 लाख रुपये का घोटाला सामने आने के बाद से हड़कंप मचा हुआ है। किसानों की पासबुक में एंट्री कर दी जाती थी, लेकिन रुपये को बैंक में जमा नहीं कराया जाता था। इस मामले में घोटाले में शामिल रहने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए थाने में शिकायत दी हुई है, लेकिन अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। वहीं, अभी तक ऐसे करीब 40 किसानों के नाम सामने आ चुके है, जिनके रुपये खाते में जमा नहीं किए गए है। इनमें एक किसान के पंद्रह लाख रुपये भी शामिल है तो किसी किसान के एक लाख रुपये जमा नहीं हुए है। सहकारिता विभाग के उच्च अधिकारियों ने घोटाला सामने आने पर ऐसे किसानों की सूची बनाने के निर्देश दिए, जिनके खाते में रुपये जमा नहीं हुए है। हालांकि किसान अभी रुपयों को लेकर आशंकित है।
इस संबंध में एआर कोऑपरेटिव मोहसीन जमील का कहना है कि सभी की सूची तैयार कराई जा रही है। जिन किसानों के रुपये है, उनको कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी। उनको विभाग से रुपया जरूर मिलेगा।