फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   40 bought nomination papers for the post of president

Baghpat News: अध्यक्ष पद के लिए 40 ने खरीदे नामांकन पत्र

Sat, 22 Apr 2023 12:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sat, 22 Apr 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
40 bought nomination papers for the post of president
बागपत तहसील में नामांकन फार्म जमा करते रालोद प्रत्याशी राजुद्दीन एडवोकेट
बागपत/बड़ौत/खेकड़ा। निकाय चुनाव के लिए पांचवें दिन नामांकन पत्र जमा करने वालों की लाइन लगी रही। बागपत नगर पालिका से रालोद प्रत्याशी और पूर्व चेयरमैन राजुद्दीन एडवोकेट, आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी डाॅ. शराफत समेत 40 ने अध्यक्ष और 132 ने सभासद पदों के लिए नामांकन पत्र जमा किए।
विज्ञापन

बागपत नगर पालिका में तीन, बड़ौत में एक, टीकरी नगर पंचायत में 20, टटीरी में चार, रटौल में तीन और छपरौली में सात प्रत्याशियों ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र जमा किए।
विज्ञापन

इसके अलावा पांचवें दिन अध्यक्ष पद के लिए 27, जबकि सभासद पदों के लिए 84 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदे। इससे पहले अध्यक्ष पद के लिए 143 तो सभासद पदों के लिए 611 नामांकन पत्र खरीदे जा चुके हैं। डीएम राजकमल यादव और एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने नामांकन प्रक्रिया का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----

नगर पालिका बागपत : नगर पालिका में अध्यक्ष के लिए चार, जबकि सभासद पद के लिए 13 नामांकन पत्र बिके। इसके अलावा अध्यक्ष पद के लिए तीन, जबकि सभासद पदों के लिए 21 नामांकन पत्र जमा किए गए।
नगर पालिका बड़ौत : नगर पालिका में अध्यक्ष पद के लिए पांच, जबकि सभासद पदों के लिए 20 नामांकन पत्र खरीदे गए। जहां अध्यक्ष पद के लिए एक और सभासद पदों के लिए 32 नामांकन पत्र जमा किए गए।

नगर पालिका खेकड़ा : नगर पालिका में अध्यक्ष पद के लिए दो जबकि सभासद पदों के लिए आठ नामांकन पत्र खरीदे गए। जबकि सभासद पदों के लिए 19 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र जमा किया।
नगर पंचायत अग्रवाल मंडी टटीरी : नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए दो, जबकि सभासद पदों के लिए दो नामांकन पत्र बिके। जबकि अध्यक्ष पद के लिए चार और सभासद पद के लिए छह नामांकन पत्र जमा किए गए।

नगर पंचायत अमीनगर सराय : नगर पंचायत में अध्यक्ष के लिए सात, जबकि सभासद पदों के लिए दो नामांकन पत्र बिके। इसके अलावा सभासद पद पर एक नामांकन पत्र जमा किया गया।
नगर पंचायत टीकरी : अध्यक्ष पद के लिए दो नामांकन पत्र खरीदे गए, जबकि सभासद पदों के लिए दस नामांकन पत्र बिके। जहां अध्यक्ष पद के लिए 20, जबकि सभासद पदों के लिए आठ नामांकन पत्र जमा किए गए।

नगर पंचायत दोघट : नगर पंचायत सभासद पदों के लिए आठ नामांकन पत्र खरीदे गए, जबकि अध्यक्ष पद पर दो और सभासद पदों पर 14 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र जमा किए गए।
नगर पंचायत छपरौली : नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए एक और सभासद पदों के लिए छह नामांकन पत्र खरीदे गए। जबकि अध्यक्ष पद पर सात, जबकि सभासद पदों पर 17 नामांकन पत्र जमा किए गए।

नगर पंचायत रटौल : नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए चार, जबकि सभासद पद के लिए 15 नामांकन पत्र खरीदे गए। जहां अध्यक्ष पद के लिए तीन और सभासद पदों के लिए 14 नामांकन पत्र जमा किए गए।
-----
नामांकन पत्र निरस्त होने का डर
नगर पालिका और नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र जमा करने वालों को पत्र निरस्त होने का डर सता रहा है। जिसके चलते प्रत्याशी एक नहीं दो या तीन नामांकन पत्र जमा कर रहे हैं। बागपत नगर पालिका से रालोद प्रत्याशी राजुद्दीन एडवोकेट ने अपना और बेटे का नामांकन पत्र जमा किया। इससे पहले अग्रवाल मंडी टटीरी में प्रत्याशियों ने अपने परिवार वालों के भी नामांकन पत्र जमा किए। उधर टीकरी में दोनों पक्षों ने कई-कई नामांकन पत्र जमा कराए।

----
टीकरी में सामने आए प्रत्याशी
टीकरी पंचायत में अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों पर सभी की नजर है, जो संवेदनशील की श्रेणी में शामिल है। टीकरी नगर पंचायत में पिछले चार दिन में एक भी नामांकन पत्र जमा नहीं किया, जबकि पांचवें दिन 20 प्रत्याशी सामने आए। 20 प्रत्याशियों ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र जमा किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed