{"_id":"6133a6a48ebc3e327f5e8fa1","slug":"39-percent-beneficiaries-of-the-district-are-getting-benefits-baghpat-news-mrt554778866","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के 39 प्रतिशत लाभार्थियों को ही मिल रहा आयुष्मान योजना का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के 39 प्रतिशत लाभार्थियों को ही मिल रहा आयुष्मान योजना का लाभ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को पांच लाख रुपये तक का निशुल्क उपचार दिलाने के लिए वर्ष 2018 में आयुष्मान भारत योजना का शुभारंभ किया गया था। जिले में तीन साल में 39 फीसदी लाभार्थियों को ही योजना का लाभ मिल रहा है। कार्ड बनाने में तेजी लाने के लिए 16 सितंबर से आपके द्वार आयुष्मान 2.0 पखवाड़ा चलाया जाएगा। पखवाड़े में गांव-गांव कैंप लगाकर चिह्नित परिवार के लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बनाए जाएंगे।
शासन स्तर से जिले के 45,023 परिवारों के दो लाख 25 हजार 115 लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बनाने का लक्ष्य मिला था। इसके सापेक्ष जिले में 27 हजार 277 परिवार के 87 हजार 6 सौ 34 लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बनाए जा चुके हैं। जिले में 39 प्रतिशत लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बने हैं। गोल्डन कार्ड बनाने में तेजी लाने के लिए जिले में 16 सितंबर से आपके द्वार आयुष्मान 2.0 पखवाड़ा चलाया जाएगा। इसमें चिह्नित किए गए लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बनाए जाएंगे। आयुष्मान भारत अभियान के जिला समन्वयक डॉ. कपिल सरोहा ने बताया कि विभाग की ओर से गांवों में कैंप लगाकर आशाओं के माध्यम से लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बनाए जाएंगे।
प्रदेश में जिले की पहली रैंक
सीएमओ डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि शासन की जारी रैकिंग में गोल्डन कार्ड बनाने में जिले को प्रथम स्थान मिला है। शासन के निर्देश पर गोल्डन कार्ड बनाने में तेजी लाने के लिए 16 सितंबर से आयुष्मान पखवाड़ा चलाया जाएगा। विभागीय अधिकारियों में पखवाड़े में अधिक से अधिक लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बनाने के निर्देश दिए गए हैं।