फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   36 thousand farmers upset, officer unknown

36 हजार किसान परेशान, अफसर अनजान

Sun, 02 Jan 2022 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
36 thousand farmers upset, officer unknown
बड़ौत की मलकपुर चीनी मील में धरने पर बैठे कर्मचारी। - फोटो : BARAUT
कर्मचारियों की हड़ताल से तीन दिन से बंद हैं मलकपुर चीनी मिल में पेराई
विज्ञापन

परेशान किसान आज डीएम से मिलेेंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। विभिन्न मांगों को लेकर मलकपुर मिल में चल रही कर्मचारियों की हड़ताल तीसरे दिन यानि रविवार को भी जारी रही। कर्मचारी मांग पूरी होने तक हड़ताल खत्म न करने की जिद पर अड़े हुए है। पेराई बंद होने से मिल क्षेत्र से जुडे़ करीब 50 गांवों के 36 हजार किसान परेशान है। चिंता सता रही है कि गन्ना तौल न होने से गेहूं की बुवाई का संकट बढ़ जाएगा। इसके बावजूद न तो मिल अफसर इस समस्या का समाधान कराने पर ध्यान दे रहा है और न ही प्रशासनिक अमले ने उचित कदम उठाया है। इससे परेशान किसानों ने सोमवार को डीएम से मिलकर समस्या का समाधान कराने का निर्णय लिया है।
चीनी मिल में हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों का कहना था कि काफी लंबे समय से उनके प्रमोशन रुके हुए हैं। इसके अलावा जो उन्हें मानदेय दिया जा रहा है वह भी पूर्ण नहीं दिया जा रहा, जबकि 2018 में लिखित समझौता हुआ था। इसका पालन मिल प्रबंधन ने नहीं किय है। कर्मचारियों के इंसेंटिव काटे जा रहे हैं, जिन्हें तुरंत कर्मचारियों को दिया जाएं। इसके अलावा भी मांगे भी हैं, जिन्हें मिल प्रबंधन पूरा नहीं कर रहा है। कर्मचारियों ने निर्णय लिया कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं हो जाती उनकी हड़ताल जारी रहेगी। इस अवसर पर सोनू, रविंद्र शर्मा, बलराम, देवरत, रविंद्र तोमर उर्फ पप्पू, आलोक, हरिमोहन, देवेंद्र, अरविंद कुमार, अजय आदि रहे। उधर, पेराई बंद होने से परेशान किसानों ने बरवाला गांव में बैठक की। किसान नेता मुनेश बरवाला ने कहा कि मिल न चलने से किसान परेशान है। अधिकारी भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे है। अब मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सोमवार को डीएम से मिलने का निर्णय लिया गया। बैठक में सुभाष, राजवीर, देेवेंद्र, अशोक, धर्मवीर, रामवीर शामिल रहे।
विज्ञापन

तीन दिन में 2.40 लाख क्विंटल गन्ने की नहीं हो सकी पेराई
चीन मिल के गन्ना प्रबंधक मुकेश मिल के अनुसार मिल की प्रतिदिन की क्षमता 80 हजार क्विंटल पेराई करने की है। तीन दिन से मिल बंद है, इसलिए अब तक 2.40 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

समझौते का प्रयास कर रहा प्रशासन
एसडीएम सुभाष सिंह का कहना था कि रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर व्यस्त था। बताया कि शुक्रवार व शनिवार को मिल पहुंचकर मिल प्रशासन और कर्मचारियों के बीच समझौता का प्रयास किया था, लेकिन वार्ता विफल रही। फिर भी दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने का प्रयास किया जा रहा है। किसानों की समस्या को लेकर भी प्रशासन गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed