{"_id":"579a638b4f1c1b1a4f21ef9d","slug":"36-cctv-cameras-in-mahadev-pura","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरा महादेव में लगेंगे 36 सीसीटीवी कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरा महादेव में लगेंगे 36 सीसीटीवी कैमरे
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Fri, 29 Jul 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
गुफा मंदिर स्थित कांवड़ शिविर में भोले का जयकारा लगाते कांवडि़एं।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम ह्दय शंकर तिवारी ने बताया पुरा गांव के एतिहासिक पुरा महादेव मंदिर में 36 सीसीटीवी कैमरों लगाए जाएंगे। पुलिस और पीएसी तैनात रहेगी। अन्य जिलों से अतिरिक्त फोर्स यहां पहुंचना शुरू हो गया है। मेले को तीन जोन और छह सेक्टर और मेला मार्गों को सात जोन और सात सेक्टर में बांटा है। मेला परिसर के कंट्रोल रूम का प्रभारी ओसी कलक्ट्रेट संगमलाल यादव को बनाया है।
बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में डीएम ह्दय शंकर तिवारी और एसपी पूनम ने पत्रकारों को मेला व्यवस्था की जानकारी दी। डीएम ने बताया मेला क्षेत्र में 36 सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। सभी संवेदनशील प्वाइंट पर मुस्तैदी से पुलिस तैनात रहेगी।
मंदिर के आसपास कोई ऐसी दुकान नहीं लगाई जाएगी, जिसमें ज्वलनशील गैस सिलेंडर और भट्टी आदि का उपयोग हो। हेलीकॉप्टर और ड्रोन कैमरों के माध्यम से मेला परिसर में नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन
एसपी पूनम ने बताया कंट्रोल रूम से हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी। इस दौरान सीएमओ डॉ. रविंद्र मिश्रा, एडीएम डीपी सिंह, मेला मजिस्ट्रेट/ एसडीएम मनोज कुमार सिंह, एएसपी अजीजुलहक, सीओ खेकड़ा श्वेताभा पांडेय आदि मौजूद रहे।
हेलीकॉप्टर से होगी कांवड़ यात्रा की निगरानी
लखनऊ। प्रदेश सरकार इस बार पश्चिम उत्तर प्रदेश की कांवड़ यात्रा की हवाई निगरानी भी करेगी। इसके लिए सरकार ने मेरठ जोन के लिए एक हेलीकाप्टर उपलब्ध करा दिया है। हेलीकॉप्टर में चार से पांच पुलिस कर्मी पूरे यात्रा मार्ग की ‘हेली सर्विलांस’ करेंगे। इस टीम को हाई पॉवर कम्युनिकेशन इक्यूपमेंट से लैस किया गया है। ताकि हवाई निगरानी में यदि कोई उल्टी-सीधी गतिविधि दिखे तो हेलीकॉप्टर से ही तत्काल उसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी जा सके।
कांवड़ यात्रा में गड़बड़ी फैलाए जाने की आशंका को देखते हुए पिछले बार की तरह इस बार भी मेरठ जोन के आईजी ने वेस्ट यूपी में हवाई निगरानी रखने के लिए एक हेलीकॉप्टर की मांग की थी।
डीजीपी जावीद अहमद ने इस मांग को जायज ठहराते हुए प्रदेश सरकार को हेलीकॉप्टर मुहैया कराने का प्रस्ताव भेजा था। इसी मांग को मानते हुए गृह विभाग ने मेरठ जोन को एक हेलीकॉप्टर दे दिया।
यह हेलीकॉप्टर 31 जुलाई तक कांवड़ यात्रा मार्ग पर निगरानी करेगा। इसके किराए के लिए 11.30 लाख रुपये स्वीकृत कर दिए गए हैं। यह कांवड़ यात्रा उत्तराखंड के हरिद्वार-ऋषिकेश होते हुए यूपी में प्रवेश करती है। इसके बाद यह वेस्ट यूपी के कई जिलों में जाती है। हेलीकॉप्टर से उत्तराखंड की सीमा से लेकर उस नेशनल हाईवे पर नजर रखी जाएगी जिससे यह कांवड़ यात्रा गुजरती है।