{"_id":"5ea1bfce8ebc3e90701b7aad","slug":"35-samples-from-the-district-s-screening-centers-baghpat-news-mrt478833419","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के स्क्रीनिंग सेंटरों से लिए 35 सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के स्क्रीनिंग सेंटरों से लिए 35 सैंपल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत/खेकड़ा। जिले के विभिन्न स्क्रीनिंग सेंटरों पर रखे गए 35 लोगों के बृहस्पतिवार को सैंपल लिए गए। खेकड़ा में होम क्वारंटीन में रह रहे मदरसे के मौलवी सहित 14 लोगों के स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सैंपल लिए।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने चार दिन पूर्व लखनऊ के उच्चाधिकारियों के आदेश पर पुलिस के सहयोग से खेकड़ा शहर स्थित इस्लामिया मदरसे के मौलवी को बड़ौत स्थित क्वारंटीन सेंटर भेजा था। बताया गया था कि मौलवी दिल्ली निजामुद्दीन के मरकज के जमातियों के संपर्क में रहा है। कुछ घंटों बाद ही उसे होम क्वारंटाइन में रहने के निर्देशों के साथ वापस भेज दिया गया था। तभी से वह शहर में होम क्वारंटीन में रह रहा है। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम शहर स्थित मदरसे में पहुंची और मौलवी सहित 14 लोगों के सैंपल लिए। खेकड़ा सीएचसी के प्रभारी चिकित्सक डॉक्टर ताहिर ने बताया की क्षेत्र के गांव रटौल में कोरोना पाजिटिव मिले जमाती कुछ समय खेकड़ा में भी रहे थे। यह सभी वह लोग है, जो उनके और मौलाना के संपर्क में आए हैं। इन सभी के सैंपल जांच के लिए भिजवाए जा रहे हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। जिले में कुल 35 सैंपल लिए गए हैं।