फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   32 vehicles collided on Eastern Peripheral Expressway in dense fog, 43 injured

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर टकराए 32 वाहन, हादसे में 43 घायल

Fri, 01 Jan 2021 11:17 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
32 vehicles collided on Eastern Peripheral Expressway in dense fog, 43 injured
खेकड़ा के ईपीई पर दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त हुई कारें - फोटो : BAGHPAT
घने कोहरे में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर टकराए 32 वाहन, 43 घायल
विज्ञापन

डिवाइडर से टकराया ट्रक, उसके बाद वाहन आते रहे और पीछे से टकराते रहे, बृहस्पतिवार रात डेढ़ बजे हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। घने कोहरे के कारण ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर 32 वाहन टकरा गए। हादसे में 43 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 13 को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गाजियाबाद और सोनीपत में भी घायलों ने उपचार कराया। इनमें कई लोग हरियाणा में नए साल का जश्न मनाकर लौट रहे थे।
ईपीई पर मवी कलां मिनी टोल प्लाजा से आगे खेकड़ा स्टेडियम और रेलवे ओवरब्रिज के बीच बृहस्पतिवार रात डेढ़ बजे हादसा हुआ। सोनीपत के कुंडली से गाजियाबाद की ओर जा रहा ट्रक कोहरे के कारण डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसके बाद वाहन आते रहे और पीछे से टकराते रहे। एक ट्रक ने खेकड़ा थाने से पहुंची पुलिस की गाड़ी में भी टक्कर मार दी। एक्सप्रेस वे पर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों की कतार लग गई। पुलिस ने 13 घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। करीब 43 लोग घायल हुए हैं। शुक्रवार को दिन निकलने पर सीओ यातायात मंगल सिंह रावत मौके पर पहुंचे। क्रेन मंगाकर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाया गया, इस दौरान जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

इन्हें कराया जिला अस्पताल में भर्ती
बागपत। पंजाब के अमृतसर निवासी संदीप, महक दीप, परमजीत, गाजियाबाद के दादरी निवासी सोनू, दीपक, शालिनी, नोएडा निवासी रिंकू, बड़का निवासी तराबुद्दीन, सलीम, दिल्ली निवासी सूरज, शशि, गाजियाबाद के हिमांशु त्यागी, शिवांश शुक्ला, संगरूर निवासी अहमद, ग्रेटर नोएडा निवासी श्रवण और गौरव, पीलीभीत निवासी नरेश, गाजियाबाद निवासी संदीप को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंचे खेकड़ा इंस्पेक्टर रवेंद्र यादव और पुलिसकर्मियों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने में सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच एंबुलेंस से सुबह छह बजे तक लाए जाते रहे घायल
बागपत। एंबुलेंस सेवा प्रभारी राजन ने बताया कि पिलाना, खेकड़ा और जिला अस्पताल से पांच एंबुलेंस मौके पर भेजी गई थी। सुबह लगभग छह बजे तक एंबुलेंस में घायलों को जिला अस्पताल तक लाया गया। कुछ लोग ऐसे थे, जो खुद ही दिन निकलने पर एक्सप्रेस-वे से अपने घर चले गए। एंबुलेंस कर्मचारी अजब, अंग्रेज, सीटू, अर्जुन, जितेंद्र कुमार, नीरज, राजू और काले ने घायलों की मदद की।
एक साल में 30 लोगों की गई जान
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर साल 2020 में हुए हादसों में करीब 30 लोगों की जान जा चुकी है। एआरटीओ सुभाष राजपूत का कहना है कि हादसों की अलग-अलग वजह रही हैं। इन दिनों कोहरे के कारण वाहन टकरा रहे हैं।
हादसे के बाद लाचार हो जाती हैं स्वास्थ्य सेवाएं
ईस्टर्न पेरिफेरल पर हादसे के बाद स्वास्थ्य सेवाएं लाचार नजर आती हैं। जिला अस्पताल से एक्सप्रेस-वे की दूरी करीब 12 किमी है। खेकड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की दूरी पांच किमी है। घायलों को जिला अस्पताल लाया जाता है, लेकिन यहां ट्रामा सेंटर चालू नहीं है। हड्डियों के मरीजों को उपचार नहीं मिल पाता, जिस कारण जिला अस्पताल में मरीज दर्द से कराहते रहते हैं। यही वजह है कि अधिकतर पीड़ित या तो गाजियाबाद चले जाते हैं या फिर सोनीपत का रुख कर लेते हैं।
क्या बोले पीड़ित
- घायल संगरूर के अहमद ने बताया कि उनकी कार कोहरे के कारण अगले वाहन से टकराई। वह कार से उतरकर डिवाइडर पर चले गए। स्वास्थ्यकर्मियों ने उनकी मदद की। पीछे से आ रहे ट्रक ने उनकी कार में टक्कर मारी।
- ग्रेटर नोएडा निवासी श्रवण का कहना है कि कोहरे के कारण कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। सिर्फ रह रहकर वाहनों के टकराने की आवाज आ रही थी। हर आधे घंटे बाद एक वाहन टकरा जाता था, जिससे एक्सप्रेस-वे पर खौफ का माहौल बन गया था।

कोहर छटा तो तेज हुआ राहत कार्य
खेकड़ा। कोहरे के कारण राहत कार्य करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सुबह दस बजे कोहरा छंटना शुरू हुआ तो राहत कार्य में भी तेजी आनी शुरू हो गई।
हादसा होने पर यहां दें जानकारी
बागपत। एनएचएआई पर हादसा होने की जानकारी टोल फ्री नंबर 1033 पर जानकारी दी जा सकती है। टोल मैनेजर अनुज तिवारी का कहना है कि रात में पेट्रोलिंग की जाती है। हेल्पलाइन नंबर पर कॉल मिलते ही कर्मचारी मदद के लिए पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed