{"_id":"5c8566c6bdec2214422f9dda","slug":"31552246470-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनरेगा मजदूरों के भुगतान पर नहीं कोई ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनरेगा मजदूरों के भुगतान पर नहीं कोई ध्यान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनरेगा मजदूरों का नहीं हो पा रहा भुगतान
बागपत। मनरेगा में कार्य करने वाले मजदूरों का वित्तीय वर्ष 2015-16 से अब तक भुगतान नहीं किया गया है। शासन ने आदेश जारी किए हैं। लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही है। ग्राम्य विकास विभाग के आयुक्त ने प्रशासन को शत प्रतिशत भुगतान कराने के निर्देश दिए हैं।
मनरेगा में श्रमिकों को भुगतान नहीं मिल रहा है। वित्तीय वर्ष 2015-16 से अब तक का भुगतान लंबित पड़ा है। मजदूरों का समय पर भुगतान न होने के कारण श्रमिकों का हित प्रभावित होने के साथ-साथ मनरेगा की प्रगति पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। मजदूरों की काजगी कार्यवाही को पूरा नहीं कराया गया है। इसी वजह से रिजेक्टेड ट्रांजेक्शन का समाधान नहीं किया गया है। ग्राम्य विकास विभाग आयुक्त योगेश कुमार ने डीएम को पत्र के माध्यम से विभाग की कार्यशैली से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि मंडलायुक्त ने भी इसकी समीक्षा की तो नाराजगी जाहिर की। सीडीओ पीसी जायसवाल ने बताया कि सभी खंड विकास अधिकारी और कार्यदायी संस्था को शत-प्रतिशत भुगतान करने के लिए निर्देशित किया है।
-----------------
वर्ष लंबित भुगतान (लाख रुपये)
2015-16 1055.02
2016-17 1340.66
2017-18 2323.25
2018-19 3465.84