फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   भाजपा सरकार ने किसानों को दिया धोखा : सुखबीर सिंह गठीना

भाजपा सरकार ने किसानों को दिया धोखा : सुखबीर सिंह गठीना

Tue, 11 Dec 2018 12:51 AM IST
Updated Tue, 11 Dec 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
भाजपा सरकार ने किसानों को दिया धोखा : सुखबीर सिंह गठीना
बागपत। रालोद के जिलाध्यक्ष सुखबीर सिंह गठीना ने कहा कि भाजपा किसानों से हवाई वायदे कर रही है। किसानों को न तो गन्ने का भुगतान किया जा रहा है और न ही इंडेंट जारी किया जा रहा है। रालोद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के वायदों को हवाई बताया।
विज्ञापन

सोमवार को रालोद कार्यकर्ताओं ने गन्ना किसानों की समस्याओं को लेकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर धरना दिया। इस मौके पर रालोद जिलाध्यक्ष सुखबीर सिंह गठीना ने कहा कि महंगाई निरंतर बढ़ रही, लेकिन गन्ने के मूल्य में वृद्धि नहीं की गई। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ेगा। भाजपा सरकार ने चुनाव के समय घोषणापत्र में फसल को डेढ़ गुणा दाम देने की घोषणा की। किसानों को डेढ़ गुना तो नहीं मिल, लागत की भी भरपाई नहीं हो रही है। रालोद 450 रुपये क्विंटल गन्ने का मूल्य की मांग करता है। जल्द बकाया गन्ने का भुगतान किया जाए। तीनों मिलों 400 करोड़ रुपया बकाया है। मुख्यमंत्री ने पहले 15 सितंबर, फिर 30 नवंबर उसके बाद 10 दिसंबर को गन्ने का भुगतान का वायदा किया, लेकिन सब झूठ निकला। गन्ने की पर्चियों को लेकर किसानों के सामने परेशानी है। मेरठ से इसका आवंटन होता है। गन्ने की पर्चियों का वितरण व्यवस्थित ढंग से किया जाए। गन्ना मिलों की क्षमता वृद्धि, सभी मिलों द्वारा किसानों का गन्ना खरीदा जाए। सभी मांगों को लेकर रालोद आंदोलन करता रहेगा। मांगों का ज्ञापन कलक्ट्रेट में राज्यपाल के नाम सौंपा। इसमें जिलाध्यक्ष सुखबीर सिंह गठीना, पूर्व विधायक वीरपाल राठी, युवा जिलाध्यक्ष प्रमेंद्र तोमर, बार अध्यक्ष सत्येंद्र खोखर, जयवीर तोमर, देवेंद्र आर्य, धर्मेंद्र कुमार, ओमबीर ढाका, सुबोध राणा, सतीश चौधरी, डीपी गर्ग, कृष्णपाल, अमर सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed