{"_id":"5c0ebbe2bdec22415c7d16a7","slug":"31544469474-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेकेदार को काली सूची में डालने के निर्देश दिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठेकेदार को काली सूची में डालने के निर्देश दिए
Updated Tue, 11 Dec 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
बागपत। सीडीओ पीसी जायसवाल ने बिहारीपुर गांव के प्राथमिक विद्यालय और विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया। एक परिसर में चल रहे दो प्राथमिक विद्यालय को एक करने के लिए बीएसए को निर्देशित किया। इसके बाद विकास कार्यों की जांच की गई।
मुख्य विकास अधिकारी पीसी जायसवाल ने सोमवार को बिहारीपुर गांव पहुंचे। यहां पर उन्होंने प्राथमिक विद्यालय नंबर एक ओर दो का निरीक्षण किया। यहां पर बच्चों की संख्या कम मिली। मिड-डे मील में सब्जी पतली दी जा रही थी। शिक्षकों की संख्या ज्यादा मिली। बीएसए को निर्देशित किया इससे स्पष्ट है कि संसाधनों का अपव्यय किया जा रहा है। दोनों स्कूलों को एक करने एवं अध्यापकों की नियमानुसार तैनात सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया। जूनियर हाईस्कूल में एक रसोई अर्द्ध निर्मित मिली। बीएसए को जांच कर आख्या देने के लिए निर्देश दिए। ऑपरेशन कायाकल्प के तहत कराए जा रहे निर्माण कार्यों में पुरानी ईंटें लगी मिली, पीली ईंटों का इस्तेमाल किया । प्राक्कलन के विरुद्ध कार्य मिला। डीपीआरओ को अधोमानक निर्माण के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई के लिए कहा। इसके अलावा सीसी रोड के निर्माण कार्य में गड़बड़ी मिली। डीपीआरओ को निर्देश दिए ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट किया जाए। ग्राम प्रधान और सचिव के खिलाफ भी कार्रवाई अमल में लाए। दो आंगनबाड़ी केंद्रों में तीन बच्चे उपस्थित मिले। यहां पर सहायक अनुपस्थित मिली। डीपीओ को कार्रवाई के लिए कहा। बंद पड़े स्वास्थ्य उपकेंद्र पर ताला मिला। उपकेंद्र में घास उगी मिली। उन्होंने सीएमओ को आवश्यक कार्रवाई के लिए आदेशित किया। निरीक्षण के दौरान डीपीआरओ आलोक शर्मा, अवर अभियंता अनवार अहमद मौजूद रहे।