{"_id":"5c0188b1bdec2241af665c12","slug":"31543604401-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी अनुदान योजना के लिए 370 का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी अनुदान योजना के लिए 370 का चयन
Updated Sat, 01 Dec 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
शादी अनुदान योजना के लिए 370 का चयन
बागपत। शादी अनुदान योजना के तहत 370 लाभार्थी का चयन किया गया है। समाज कल्याण विभाग ने इसकी सत्यापन की कार्रवाई पूरी कर ली है। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार के अनुमोदन के बाद 20 हजार रुपये के हिसाब से प्रति लाभार्थी के खाते में 74 लाख रुपये की धनराशि भेजी जाएगी।
आर्थिक तौर पर कमजोर परिवारों में बेटी की शादी के लिए शादी अनुदान योजना संचालित की गई है। बेटी की शादी में सहयोग करने के लिए सरकार पिता के खाते में 20 हजार रुपये का अनुदान देती है। इसके लिए अलग से बजट भेजा जाता है। समाज कल्याण विभाग को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। जिले में एससी-एसटी, ओबीसी, सामान्य और अल्पसंख्यक समाज के लोगों ने इसके लिए आवेदन किया। जिला समाज कल्याण अधिकारी विमल कुमार ढाका ने बताया कि जिले में अभी तक 370 आवेदन प्राप्त हुए थे। ब्लॉक स्तर से सत्यापन का कार्य पूरा कर लिया गया है। विभाग स्तर से कार्य पूरा हो गया है। 370 लाभार्थियों के खाते में 74 लाख रुपये भेजे जाएंगे। समाज कल्याण अधिकारी ने कहा कि शादी अनुदान योजना के लिए सभी वर्ग के लोग आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए 46 से 56 हजार रुपये वार्षिक आय होना जरूरी है।
-------------------
वर्ग संख्या
पिछड़ा वर्ग 135
अल्पसंख्यक 112
एससी-एसटी 100
सामान्य 30