{"_id":"5be9d3debdec2269724a853c","slug":"31542050782-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
Updated Tue, 13 Nov 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। जिला न्यायाधीश उपेंद्र कुमार की अध्यक्षता में आठ दिसंबर को प्रात: 10 बजे दीवानी न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत लगेगी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव प्रेम प्रकाश जायसवाल ने बताया कि लोक अदालत में मोटर दुर्घटना प्रतिकर याचिकाएं, बीमा दावे के प्रकरण, पारिवारिक वाद, लघु प्रकृति के फौजदारी वाद, आपराधिक शमनीय वाद, दीवानी वाद एवं उत्तराधिकार अधिनियम के वादों का निस्तारण, बैंक ऋण से संबंधित मामले और धारा 138 एनआई एक्ट के मामलों का निस्तारण समझौते के आधार पर किया जाएगा। इसके अलावा राजस्व न्यायालयों एवं अन्य विभागों में लोक अदालत का आयोजन कर लंबित मामलों का भी निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 28 नवंबर को इलाहाबाद बैंक के प्री-लिटिगेशन लोक अदालत का आयोजन होगा। 21 दिसंबर को प्रात: 10 बजे दीवानी न्यायालय परिसर में इलाहाबाद बैंक ऋण से संबंधित मामलों का निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन