फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   मस्जिद प्रकरण को बड़ी बेंच के सामने भेजने में क्या हर्ज?

मस्जिद प्रकरण को बड़ी बेंच के सामने भेजने में क्या हर्ज?

Fri, 28 Sep 2018 01:20 AM IST
Updated Fri, 28 Sep 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
मस्जिद प्रकरण को बड़ी बेंच के सामने भेजने में क्या हर्ज?
बागपत। सुप्रीम कोर्ट ने मस्जिद को इस्लाम का अभिन्न अंग नहीं बताने वाले 1994 के फैसले को पुन: विचार के लिए पांच सदस्यीय संविधान पीठ के पास भेजने से इंकार पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिली। मुस्लिम समाज के लोगों का कहना था कि प्रकरण बड़ी बेंच के पास भेजा जाना चाहिए था, जबकि हिंदू संगठनों का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट का का फैसला सही है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर शहर काजी हबीबुर्रहमान का कहना है कि इस प्रकरण की सुनवाई अगर बड़ी बेंच में होती तो इसमें कोई हर्ज नहीं था। सभी धर्मों और समाज के लोग अदालत का सम्मान करते हैं, लेकिन कोशिश यह होनी चाहिए कि धर्म के मामलों को अदालतों में न उछाला जाए। इससे लोगों की आस्था और विश्वास को ठेस पहुंचती है।
विज्ञापन

भगवा सेना का जिलाध्यक्ष सुनील चौहान का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला सही है। नमाज प्रकरण में पुनर्विचार की गुंजाइश ही नहीं है। इसके अलावा अयोध्या मामले की सुनवाई 29 अक्तूबर से होने पर चौहान ने कहा कि यह सही है। सरकार को मंदिर निर्माण के लिए तेजी से पैरवी कर आगे बढ़ना चाहिए। यह लोगों की आस्था का सवाल है। मुस्लिम समाज के लोगों को भी सहयोग करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष संजय खोखर का कहना है कि तथ्यों के आधार पर फैसले में कोई बुराई नहीं है। तथ्य भी मंदिर के पक्ष में हैं और जनभावनाएं भी मंदिर के पक्ष में ही हैं।
सपा जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी का कहना है कि भाजपा सिर्फ राजनीति कर रही है। लोकसभा चुनाव नजदीक है, इसकी वजह से फिर अयोध्या प्रकरण को उछाला जा रहा है। धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ नहीं होना चाहिए।

पंडित राजकुमार शास्त्री का कहना है कि अयोध्या प्रकरण का जल्द निपटारा होना चाहिए। लोग कई साल से इंतजार कर रहे हैं, इसे चुनावी मुद्दा बनाने के बजाए अब धरातल पर काम करना चाहिए।

पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, रहा अलर्ट
बागपत। अयोध्या प्रकरण को लेकर पुलिस अलर्ट रही। बाजारों और चौराहे पर चेकिंग अभियान चलाया गया। माहौल सामान्य रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed