{"_id":"5ba15a39867a557ec4198df9","slug":"31537301049-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेमीफाइनल के लिए टीमों ने किया क्वालीफाई, फाइनल आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेमीफाइनल के लिए टीमों ने किया क्वालीफाई, फाइनल आज
Updated Wed, 19 Sep 2018 01:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। लक्ष्य पब्लिक स्कूल में सीबीएसई फुटबाल नार्थ जोन चैंपियनशिप प्रतियोगिता चल रही है। इसमें हरियाणा, यूपी और उत्तराखंड के सीबीएसई स्कूलों की टीमें भाग ले रही हैं। मंगलवार को दर्जनों मैच खेले गए। अंडर-19 वर्ग में आर्मी पब्लिक स्कूल, द एशियन पब्लिक स्कूल देहरादून, एस्टर पब्लिक स्कूल ग्रेटर नोएडा, आर्मी पब्लिक स्कूल रायवाला की टीमों ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया। वहीं अंडर-17 वर्ग में एस्टर पब्लिक स्कूल ग्रेटर नोएडा, कुमकुम मोदी पब्लिक स्कूल बड़ौत, फादर एंजिल ग्रेटर नोएडा, नालंदा पब्लिक स्कूल मुजफ्फरनगर टीमें अपने ग्रुप में सेमीफाइनल में पहुंची। लक्ष्य पब्लिक स्कूल के चेयरमैन बीके शर्मा और प्रधानाचार्य रूचिरा ने बताया कि बुधवार को फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। वहीं विजेता टीम को सम्मानित किया जाएगा। उप प्रधानाचार्य सविता शर्मा ने बताया कि सभी का उत्साहवर्धन किया। प्रशिक्षकों द्वारा फाइनल मैच के लिए मेहनत तेज कर दी है। टीमों को जीत के मंत्र दिए जा रहे हैं। इसमें हरीश श्रीवास्तव, पीअर मार्टिन, शांताजीत, अमित शर्मा, अवधेश मिश्रा, प्रीति, अभिनव, सुमित गौतम आदि रहे।
विज्ञापन