{"_id":"5b8af06742c7924676417ff8","slug":"31535832167-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जैन मुनि तरुण सागर के निधन पर शोक की लहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जैन मुनि तरुण सागर के निधन पर शोक की लहर
Updated Sun, 02 Sep 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। कड़वे प्रवचन के लिए विख्यात जैन मुनि 108 तरुण सागर जी महाराज का दिल्ली में चातुर्मास के दौरान निधन हो गया। जैन समाज के लोगों ने जगह-जगह शोक सभाओं का आयोजन कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। शनिवार को एक कंप्यूटर सेंटर पर शोकसभा का आयोजन किया। इस मौके पर मयंक जैन ने कहा कि वह समाज के पथ प्रदर्शक थे। उन्होंने बचपन में ही घर त्याग दिया था। गुरु के बताए रास्ते पर चले। क्रांतिकारी प्रवचनों से समाज को नई दिशा दी। मयंक जैन, मनीष जैन, सुनील जैन, विनीत जैन, अनिल जैन, लवली जैन, पलक जैन मौजूद रहे।
छपरौली में शांति सागर दिगंबर जैन कन्या इंटर कॉलेज छपरौली में जैन मुनि तरुण सागर महाराज के निधन पर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर राजेश जैन ने कहा कि तरुण सागर महाराज जन-जन के प्रति संवेदनशील रहे। प्रधानाचार्या चित्र रेखा जैन ने समस्त विद्यालय परिवार की ओर से जैन संत को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि मुनि श्री ने जन-जन तक महावीर के संदेश को पहुंचाने का कार्य किया। मात्र 13 साल की उम्र में सन्यास लिया और 20 साल की उम्र में मुनि दीक्षा ली। संचालन चांदनी जैन ने किया। इस मौके पर अनिल जैन, प्रबंधक भूनेंद्र कुमार जैन, सुखपाल जैन, राजीव जैन, अजय जैन, ऋषभ गर्ग आदि रहे।