फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पौधरोपण की प्रगति शून्य मिलने पर सीडीओ ने लगाई फटकार

पौधरोपण की प्रगति शून्य मिलने पर सीडीओ ने लगाई फटकार

Sun, 29 Jul 2018 01:24 AM IST
Updated Sun, 29 Jul 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
पौधरोपण की प्रगति शून्य मिलने पर सीडीओ ने लगाई फटकार
बागपत। जिले के 26 विभागों को पौधरोपण का लक्ष्य दिया गया है, लेकिन अभी तक एक-दो को छोड़कर किसी ने भी कार्य शुरू नहीं किया गया है। सीडीओ पीसी जायसवाल ने इसकी समीक्षा की तो 23 विभागों की प्रगति रिपोर्ट शून्य मिलने पर अफसरों को फटकार लगाई और पौधरोपण के कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

पौधरोपण के प्रति विभाग के अफसर और कर्मचारी संवेदनशील नहीं है। सीडीओ पीसी जायसवाल ने इसकी समीक्षा की तो इसका खुलासा हुआ। जिसमें 26 विभागों में से 23 विभाग ऐसे है, जिन्होंने पौधरोपण की ओर कोई ध्यान नहीं दिया है। न जगह निर्धारित कर गड्ढे खोदे गए और न ही कहीं पौधरोपण किया। 15 अगस्त को जिले में 430471 हजारों की संख्या में पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया है। इस संबंध सीडीओ पूर्व में आदेश जारी कर चुके हैं। शनिवार को पौधरोपण के संबंध में विभागों की समीक्षा की गई, जिसमें 23 की प्रगति रिपोर्ट शून्य मिली।
विज्ञापन

ग्राम्य विकास विभाग विभाग की ओर से लक्ष्य के अनुसार गड्ढे खुदवाए गए और उनमें पौधे भी लगवाए जबकि रेलवे और रक्षा विभाग की ओर से भी कुछ प्रयास किए गए। सीडीओ ने संबंधित अधिकारियों को प्रगति रिपोर्ट शून्य मिलने पर फटकार लगाई। निर्देशित किया कार्य में लापरवाही बरती गई तो कार्रवाई होगी। उधर वन विभाग के कार्य में भी गड़बड़ी मिली है। जिस पर वन क्षेत्राधिकारी और उनके अधिकारी को कार्य में लापरवाही न बरतने की हिदायत दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन विभागों की प्रगति शून्य
राजस्व, डीपीआरओ, आवास विकास, औद्योगिक विभाग, नगर विकास विभाग, लोक निर्माण, सिंचाई विभाग, रेशम विभाग, कृषि विभाग, पशु पालन, सहकारिता, उद्योग, विद्युत, शिक्षा, श्रम, स्वास्थ्य, परिवहन, उद्यान, पुलिस, गन्ना, जल, समाज कल्याण, लघु सिंचाई की प्रगति शून्य रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed