{"_id":"5b2ff2314f1c1bac6e8b9a4b","slug":"31529868849-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सीएम ने किया वादा पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सीएम ने किया वादा पूरा
Updated Mon, 25 Jun 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
विधान परिषद सदस्य और सपा नेता डॉ नेता संजय लाठर ने कहा कि तहसील धरने में उदयवीर नामक किसान की मौत पर प्रदेश और केंद्र सरकार ने परिवार की कोई मदद नहीं की है, जबकि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पांच लाख का डाफ्ट भेजा है। इस डाफ्ट को लेकर वे सपा नेताओं के साथ मृतक किसान की पत्नी को देने आए हैं।
डॉ नेता संजय लाठर ने किसान की पत्नी को डाफ्ट देने के बाद चरण सिंह बिहार में श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज के डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी के आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि तहसील में धरने के दौरान शहीद हुए उदयवीर नामक किसान को शासन-प्रशासन द्वारा अधिकारियों ने मुआवजा देने की घोषणा की, लेकिन उस गरीब किसान के परिजनों को कुछ नहीं मिला, जबकि पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने पांच लाख रुपये देने की घोषणा की थी, उन्होंने किसान की पत्नी रीना को पांच लाख का डाफ्ट दिलाकर यह साबित कर दिया है कि वे जो कहते हैं, करते हैं। कहा कि वर्तमान समय में गन्ना किसानों का भुगतान नहीं हुआ।
कॉलेज के डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी ने कहा सरकार ने कर्जा माफी की घोषणा की, वह हवाई है। सड़क निर्माण की घोषणाएं की, वे भी पूरी नहीं हुई। छपरौली मेें यमुना पुल का काम अधर में लटका है। स्टेडियम बनाने का कार्य अर्जुन अवार्डी शौकेंद्र पहलवान ने कराया, लेकिन भाजपा अपने खाते में डालने का काम कर रही है, लेकिन उसका कोई लेना-देना नहीं है, सपा सरकार द्वारा चलाई गई पेंशन योजना, सामाजिक योजनाएं बंद कर दी । उन्होंने कहा गन्ना भुगतान न होने से जिले के हजारों किसान परेशान हैं। उनके साथ सपा जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी, अर्जुन अवार्डी शौकेंद्र पहलवान, सुरेंद्र पंवार, ब्रजपाल, अशोक, रणधीर प्रधान, शकील अहमद, उपेंद्र आदि उपस्थित रहे।