{"_id":"5b07159c4f1c1bfd6e8b4722","slug":"31527190940-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर नहीं, यमनौत्री तक बनेगा एक्सप्रेस-वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर नहीं, यमनौत्री तक बनेगा एक्सप्रेस-वे
Updated Fri, 25 May 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। यूपी के चार जिलों से होकर गुजरने वाला दिल्ली-सहारनपुर हाइवे का निर्माण यमनौत्री तक कराने की योजना है। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे के बाद वेस्ट यूपी, हरियाणा और उत्तराखंड के लोगों को लाभ होगा। केंद्रीय मानव संसाधन राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने बताया कि इसका निर्माण यमनौत्री तक होगा।
केंद्रीय मानव संसाधन राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने बताया कि दो दिन पहले केंद्रीय सडक़ एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के आवास पर वेस्ट यूपी के लोग पहुंचे। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे की तर्ज पर ही लोगों ने दिल्ली-सहारनपुर एक्सप्रेस-वे के निर्माण की मांग रखी। लोगों का कहना था कि एनएच ने यूपी सरकार से इसे हैंडओवर कर लिया है। नितिन गडकरी ने कहा कि दिल्ली-सहारनपुर हाइवे को यमनौत्री तक बनाए जाने की योजना है। जुलाई या अगस्त माह में इस पर कार्य शुरू करा दिया जाएगा। गौरतलब है कि दिल्ली-सहारनपुर हाइवे गाजियाबाद, बागपत, शामली और सहारनपुर से होकर गुजरता है। उत्तराखंड के जनपद उत्तरकाशी के यमनौत्री तक एक्सप्रेस-वे का निर्माण हो जाने से वेस्ट यूपी ही नहीं, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान के लोगों को भी बड़ा लाभ होगा। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे के बाद यह वेस्ट यूपी को दूसरा तोहफा होगा।