{"_id":"5aaac6f84f1c1bba758b5b1d","slug":"31521141496-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों का तहसील में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों का तहसील में प्रदर्शन
Updated Fri, 16 Mar 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
रमाला गांव में स्थित सिंडिकेट बैंक शाखा में विगत एक सप्ताह से लिंक न आने से लेन-देन का कार्य ठप पड़ा है। इस कारण क्षेत्र के किसान मिल द्वारा बैंक में भेजे गन्ना भुगतान को निकालने के लिए तरस रहे हैं। आक्रोशित किसानों ने बृहस्पतिवार को तहसील में प्रदर्शन कर एसडीएम से हस्तक्षेप केर कार्रवाई करने की मांग की।
किसानों का कहना था कि रमाला गांव में सिंडिकेट बैंक की शाखा है। इसमें रमाला, असारा, ककड़ीपुर, बुढपुर, सूप आदि कई गांवों के हजारों लोगों का खाता है, इसमेें प्रतिदिन लाखों रुपये का लेन-देन होता है। उन्होंने कहा विगत एक सप्ताह से बैंक में नेट लिंक न आने से लेन-देन का कार्य बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। किसानों ने बताया कि क्षेत्र की चीनी मिलें भी किसानों के खातों में बैंक मेें भुगतान कर रही है, नेट का लिंक न आने के कारण गन्ने का भुगतान भी नहीं निकल पा रहा है, इससे क्षेत्र रके हजारों लोगों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने तहसील में प्रदर्शन किया और एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी को शिकायती पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की। इनमें देवेंद्र चौहान, अशोक, रामबीर, संजीव, हरवीर, फेरू, सुरेश आदि रहे।